वेब सीरीज

सोशल मीडिया स्टार अपूर्वा मखीजा ने पेरिस में कराई बेइज्जती, सिक्योरिटी गार्ड्स ने जबरदस्ती कॉन्सर्ट से भगाया!!

सोशल मीडिया स्टार अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) का एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें वो सबरीना कारपेंटर के पेरिस कॉन्सर्ट में फ्लैश में वीडियो बनाती दिख रही हैं। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अपूर्वा की इस हरकत की वजह से उन्हें कॉन्सर्ट में काफी बेइज्जती झेलनी पड़ी है और उनकी वहां मौजूद लोगों से लड़ाई तक हो गई।

Image

Apoorva Makhija

सोशल मीडिया स्टार और यूट्यूबर अपूर्वा मखीजा का नाम पिछले कुछ वक्त से विवादों के साथ ही जुड़ रहा है। समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर भद्दी भाषा की वजह से चर्चा में आई पूर्वा मखीजा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सबरीना कारपेंटर के पेरिस कॉन्सर्ट में नजर आ रही हैं। सुनने में आ रहा है कि इस कॉन्सर्ट में अपूर्वा मखूजा फ्लैश जलाकर वीडियो बना रही थीं, जिस कारण उनके साथ मौजूद लोगों को दिक्कत हो रही थी। अपूर्वा मखीजा को जब लोगों ने वीडियो न बनाने को कहा तो वो नाराज होकर लड़ने लगीं। इसके बाद लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड्स को बुलाया और अपूर्वा मखीजा की हरकत पर काबू पाया जा सका।

एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) का ये वीडियो शेयर किया है, जिसे देख लोग दंग रह गए हैं। व्यक्ति ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'सबकी पसंदीदा और फेमिनिस्ट अपूर्वा मखीजा सबरीना कारपेंटर के कॉन्सर्ट में बवाल कर रही थीं, जिस दौरान एक टिकटॉक स्टार ने उनका ये वीडियो बना लिया। इस तरह के लोग विदेश जाकर भारत का नाम खराब करते हैं और देश को शर्मिंदा करते हैं।'

अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija News) का ये वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर लोगों के अलग-अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं और लोग उन्हें समाज में जिम्मेदारी से पेश आने की सलाह दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि अपूर्वा भले ही रेबेल किड नाम से फेमस हो लेकिन अब वो किड नहीं हैं, जवान हो चुकी हैं। उन्हें दुनिया के सामने अच्छे उदाहरण पेश करने चाहिए न कि इस तरह के जिनसे देश का नाम खराब हो। अपूर्वा की तरफ से अब तक इस वीडियो पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि अपूर्वा इस पूरे मसले पर क्या बोलती हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article