टीवी की जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे को दर्शकों ने कुछ समय पहले बिग बॉस 17 में देखा था और काफी पसंद किया था। अंकिता लोखंडे इस शो को नहीं जीत पायी थीं लेकिन उन्हें दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है। बिग बॉस 17 के बाद से लगातार अंकिता लोखंडे को बड़े-बड़े ऑफर मिल रहे हैं क्योंकि हर निर्माता उनकी लोकप्रियता को भुनाना चाहता है। ताजा खबरों की मानें तो अंकिता लोखंडे को करण जौहर के बैनर ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 के लिए अप्रोच किया था लेकिन अदाकारा ने इस प्रोजेक्ट से न जुड़ने का फैसला लिया है। अंकिता लोखंडे ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 का ऑफर क्यों ठुकराया है यह अभी तक साफ नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि अदाकारा अपने रोल से खुश नहीं थीं, जिस कारण उन्होंने करण जौहर के बैनर का ये ऑफर एक्सेप्ट न करने का फैसला लिया है।
Ankita Lokhande SOTY 3
करण जौहर ने स्टूडेंट ऑफ ईयर साल 2012 में बनाई थी, जिससे उन्होंने आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन को लॉन्च किया था। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया को लेकर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद करण जौहर ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 का ऐलान किया लेकिन दर्शकों की बदलती च्वाइस को देखते हुए उन्होंने इसे वेब सीरीज में तब्दील करने का फैसला लिया।
शनाया कपूर करेंगी स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 से डेब्यू
खबरों की मानें तो कलाकार संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी। करण जौहर पहले शनाया को एक फिल्म से लॉन्च करने वाले थे लेकिन अब वो उन्हें वेब सीरीज से दर्शकों के सामने पेश करेंगे। वैसे आप करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
