Ankita Lokhande Cast In Sandeep Singh Web Show Amrapali: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी राह तय करने वाली अंकिता लोखंडे इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते महीने जहां उनकी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' रिलीज हुई थी तो वहीं हाल ही में वह 'ला पिला दे शराब' गाने में दिखाई दी हैं। इस गाने में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के साथ-साथ विक्की जैन भी नजर आए हैं। इन सबसे इतर अब अंकिता लोखंडे की झोली में वेबसीरीज गिरी है, जिसका टाइटल 'आम्रपाली' है। अंकिता लोखंडे ने इससे जुड़ी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा की है।
यह भी पढ़ें: Swatantrya Veer Savarkar में अंकिता लोखंडे को कास्ट नहीं करना चाहते थे रणदीप, वजह जान फैंस हुए हैरान
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की 'आम्रपाली' से जुड़ी पोस्ट देख पैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। प्रोजेक्ट के ऐलान के साथ-साथ अंकिता लोखंडे का 'आम्रपाली' से जुड़ा फर्स्ट लुक भी सामने आया, जिसमें वह काफी खूबसूरत लगीं। वहीं संदीप सिंह ने अंकिता लोखंडे के इस प्रोजेक्ट का ऐलान करते हुए लिखा, "अंकिता लोखंडे को आम्रपाली के तौर पर पेश कर रहे हैं, जो कि शक्ति और अनुग्रह का प्रतीक है। ये सीरीज एक वैश्या की अनकही गाथा पर प्रकाश डालती है, जिसका सफर भावनाओं और चुनौतियों से भरपूर रहा है।"
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की वेबसीरीज 'आम्रपाली' को संदीप सिंह द्वारा प्रोड्यूसर किया जाएगा। वहीं इस वेबसीरीज के जरिए ही मशहूर संगीतज्ञ इस्माइल दरबार भी अपना कमबैक करेंगे। अंकिता लोखंडे के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर फैंस ने भी उन्हें जमकर बधाइयां दीं। एक यूजर ने लिखा, "वाह! इसके लिए इंतजार रहेगा।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आप सच में बहुत खूबसूरत लग रही हो अंकिता। आप इस किरदार से भी दिल जीतने वाली हो।" बता दें कि अंकिता लोखंडे इससे पहले भी कई वेबसीरीज में हाथ आजमा चुकी हैं।
