वेब सीरीज

अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया डांसिंग वीडियो, बोलीं 'धीरे-धीरे... मेरी बाहों में...'

Anjali Arora dancing Video: इंस्टाग्राम के जरिए लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाली अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना नया डांसिंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अक्षय कुमार के सुपरहिट गाने आई डोन्ट नो व्हाट टू डू पर थिरकती दिखाई दे रही हैं। लोगों को अंजलि अरोड़ा का ये डांसिंग वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Image

Anjali Arora

Anjali Arora dancing Video: सोशल मीडिया और ओटीटी के जरिए लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाली अंजलि अरोड़ा अक्सर फैंस के साथ अपनी डांसिंग वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अंजलि अरोड़ा ने एक बार फिर से फैंस का दिल अपनी वीडियो के जरिए खुश कर दिया है। अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना डांसिंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अक्षय कुमार के सुपरहिट गाने आई डोन्ट नो व्हाट टू डू पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। अंजलि अरोड़ा डांसिंग वीडियोज में अपने लटके-झटकों से फैंस का जमकर मनोरंजन करती हैं। एक बार फिर से उनका डांस लोगों के बीच चर्चा बटोर रहा है।

अंजलि अरोड़ा का डांसिंग वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो लगातार उस पर कमेंट कर रहे हैं। अंजलि अरोड़ा के एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'मैम आप अपने डांस से किसी भी गाने की खूबसूरती बढ़ा सकती हो। इस गाने के साथ भी आने वही किया है। मैं आपके वीडियोज रोज देखता हूं।' तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट में लिखा है, 'क्या बात है अंजलि जी आपकी... आपका डांस देखने के बाद दिल खुश हो जाता है। आप हमेशा ऐसा डांस करती रहिएगा। हम सभी को आपका डांस काफी पसंद है।'

नीचे देखिए अंजलि अरोड़ा का डांसिंग वीडियो

बताते चलें कि अंजलि अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। अंजलि अरोड़ा ने अपने शानदार डांस के दम पर इतना प्यार कमाया है। उनकी इसी खासियत के चलते उन्हें कंगना रनौत के शो लॉकअप में भी मौका दिया गया था। इस शो का भी अंजलि अरोड़ा का जमकर फायदा हुआ और उन्होंने खूब लोकप्रियता लूटी। वैसे आपको अंजलि अरोड़ा का नया डांस वीडियो कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article