Animal Ott Release Date: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 913 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म की कहानी बाप- बेटे पर आधारित है। फिल्म में दिखाए गए एल्फा मेल की कहानी को लेकर लोगों की अपनी राय। कुछ लोगों ने जहां फिल्म की आलोचना की थी। वहीं, कुछ ने इस फिल्म को रणबीर के करियर की बेस्ट फिल्म कहा था। फैंस इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है।
animal (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Fighter: सेंसर बोर्ड ने ऋतिक-दीपिका के सिजलिंग सीन्स पर चलाई कैंची, एक्शन फिल्म में लगे इतने कट
संदीप रेड्डी की एनिमल में कुछ डिलीटेड सीन्स को एड किया है। थिएटर में ये फिल्म 3 घंटे 21 मिनट की है। वहीं, ओटीटी वर्जन में फिल्म 3 घंटे 29मिनट की है। फिल्म में रश्मिका और रणबीर के डिलीट सीन्स को एडिट किया गया है। संदीप वांगा ने खुद फिल्म के ओटीटी वर्जन को एडिट किया है।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी एनिमल
ये फिल्म 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। संदीप वांगा का कहना है कि फिल्म में ये 5 से 6मिनट दर्शकों को कहानी को और ज्यादा अच्छी तरह से समझने में मदद करेगी। फिल्म के ओटीटी वर्जन को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। फिल्म का क्लैश दीपिका और ऋतिक की फाइटर से है। हालांकि फाइटर थिएटर्स में रिलीज होगी। मेकर्स इसके दूसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं। एनिमल पार्क में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे।
