Alliance: वंशज सिंह का एटीट्यूड देख भड़कीं Kamya Punjabi, कुशाल टंडन के सपोर्ट में बोलीं, 'लोग बस मजे..'

Alliance: रियलिटी शो अलयांस में कुशाल टंडन को काफी पसंद किया जा रहा है। कुशाल की वंशज सिंह से काफी लड़ाई होती है और अब इस पर काम्या पंजाबी ने कमेंट किया है। काम्या ने कुशाल का सपोर्ट किया है।

Alliance: रियलिटी शो अलायंस (Alliance) में वंशज सिंह और कुशाल टंडन के बीच 36 का आंकड़ा बना हुआ है। वंशज ने शो में दोबारा से एंट्री ली और आते ही कुशाल टंडन से पंगा लिया। शो में जैसे ही वंशज आए तो उन्होंने कुशाल को देख लेने की बात की, जिसके बाद ही दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस मौके पर कुशाल ने कुणाल खेमू का गुस्सा झेला। अब एक बार फिर कुशाल और वंशज सिंह का पंगा हुआ है। इस पर काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) का गुस्सा निकला है। काम्या ने वंशज ने जमकर खरी खोटी सुनाई है और कुशाल टंडन का फुल सपोर्ट किया है। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अभिरा के चक्कर में प्रेग्नेंट दिशा पर हमला करेगी भीड़, संजय का होगा पर्दाफाश

alliance

lock upp 2 (photo credit- instagram)

    वंशज सिंह के लेटर पर भड़के कुशाल टंडन

    रियलिटी शो अलायंस का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें वंशज सिंह एक लेटर लिखते हैं और वह खडे़ होकर कुशाल टंडन के सामने पढ़ते हैं। इस लेटर में वह लिखते हैं, 'मैं आशा करता हूं कि आप शो में अच्छा कर रहे होंगे, क्योंकि बाहर तो ऐसा दिख नहीं रहा है। मैं पूरा एपिसोड देखता हूं, सिर्फ आपके लिए। ज्यादा सोच मत मैंने ही लिखा है।' इसके बाद कुशाल का गुस्सा फटा है और दोनों के बीच फिर हाथापाई होने की नौबत आ जाती है। Lock Upp 2: 'मुझे कुछ समझ नहीं आया' ब्रेकअप के बाद हाथ काटने पर Harshad Chopda का रिएक्शन

      कुशाल टंडन के सपोर्ट में आईं काम्या पंजाबी

      इस प्रोमो पर ही काम्या पंजाबी का गुस्सा निकला है। काम्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने वंशज को बदतमीज का टैग दिया है और शो में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स को भी लताड़ा है। काम्या ने अपने पोस्ट में लिखा, 'वह बदतमीजी का स्तर, वह घटिया चिट्ठी और वह घमंडी रवैया घर वालों द्वारा पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया। लोग रोकने के बजाय बस मजे ले रहे थे। कुशल के ऊपर उंगली उठाने सब आ जाते हैं, लेकिन कोई भी असली उकसाने वाले को सामने नहीं लाता। अनुचित तरीके से निशाना बनाना अपने चरम पर है।'

      kamya punjabi post (photo credit- instagram)

      काम्या पंजाबी ने कुशाल टंडन को दिया था टाइगर का टैग

      बता दें कि काम्या पंजाबी ने इससे पहले भी एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कुशाल को टाइगर का टैग दिया था और बाकी कंटेस्टेंट्स को खूब सुनाया था। इस मौके पर काम्या ने लिखा, 'पूरा झुंड इकट्ठा हो रहा है एक अकेले आदमी को हराने के लिए। पर याद रखना.. शिकार झुंड में होता है शेर अकेला ही चलता है !!! मजबूत रहो कुशल तुम एक अकेले योद्धा हो।'

      End of Feed