वेब सीरीज

Mirzapur 3: गुड्डू भईया के रोल के लिए Ali Fazal नहीं थे पहली पसंद, मेकर्स देना चाहते थे ये रोल

Ali Fazal in Mirzapur 3: मिर्जापुर सीजन 3 में अब ज्यादा समय बाकी नहीं है। यह सीरीज 5 जुलाई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले अब सीरीज में गुड्डू भईया के रोल को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए यहां नजर डालते हैं।

Image

Mirzapur Season 3: Ali Fazal was approached for Munna Bhaiya's Role

Ali Fazal in Mirzapur 3: अमेजन प्राइम की सीरीज मिर्ज़ापुर सीजन 3 को लेकर इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मिर्ज़ापुर 3 इस साल की सबसे मच अवेटेड सीरीज में से एक है। लोग शो की नई कहानी देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। वेब सीरीज का दूसरा सीजन बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न के साथ खत्म हुआ था। कहानी में काफी सस्पेंस छोड़ा गया था और इसलिए हर कोई यह जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि नए सीजन में कौन सत्ता में रहेगा। मिर्ज़ापुर का तीसरा सीज़न 5 जुलाई से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है।

अब मिर्जापुर ने गुड्डू भईया के कैरेक्टर को लेकर काफी बड़ा खुलासा हुआ है। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सीरीज में अली फजल को पहले ये रोल नहीं मिलने वाला था। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

अली फजल को ऑफर हुआ था मुन्ना भईया का रोल

मिर्ज़ापुर 3 के निर्देशक गुरमीत सिंह ने बॉलीवुड लाइफ को बताया, 'अली फजल को पहले मुन्ना के रोल के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्हें स्क्रिप्ट पढ़कर बोला मुझे गुड्डु बनने का मन है। उस समाज पे जैसी उनकी इमेज थी, जैसे अन्होने किरदार किए थे तो एकदम अलग पसंद थी। लेकिन उसने हमें विश्वास दिलाया कि वह यह कर सकते है और उसमें वह पागलपन है, वहीं से बाकी कास्टिंग भी सही जगह पर हुई।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article