सनी देओल की Ikka 2 से आउट हुए Akshay Khannna, सामने आई बड़ी खबर

नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘इक्का’ के फैंस के लिए बड़ी खबर है। सनी देओल की यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म अब दूसरे पार्ट के साथ लौट रही है। हालांकि, सीक्वल में अक्षय खन्ना नजर नहीं आएंगे।

Ikka 2 Update: साल 2026 में ही इक्का नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया था। इस बीच ये खबर सामने आई है कि नेटफ्लिक्स की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म का सीक्वल इक्का 2 (Ikka 2) बनने जा रहा है। फिल्म में सनी देओल एक बार फिर वकील अर्जुन मेहरा यानी ‘इक्का’ के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, पहले पार्ट में उनके साथ नजर आए अक्षय खन्ना ‘इक्का 2’ का हिस्सा नहीं होंगे। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Koffee With Karan Season : आलिया भट्ट से रश्मिका-विजय तक, आखिरी सीजन में दिखेंगे ये स्टार्स)

ikka 2

इक्का 2 को लेकर आया अपडेट (pic credit-ikka movie)

इक्का 2 को लेकर आया अपडेट

‘इक्का’ के पहले पार्ट का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया था। इस फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना करीब तीन दशक बाद एक साथ नजर आए थे। दोनों इससे पहले 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ में साथ काम कर चुके हैं। ‘इक्का 2’ की कहानी पहले पार्ट की कहानी को आगे नहीं बढ़ाएगी। मेकर्स इस बार एक बिल्कुल नए केस पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की कहानी और थीम पर काम चल रहा है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इक्का 2 में अक्षय खन्ना नजर नहीं आएंगे। अक्षय खन्ना के लिए यह पहला मौका नहीं है, जब वह किसी बड़े सीक्वल से अलग हुए हैं। इससे पहले वह ‘दृश्यम 3’ का भी हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। इसके बाद फिल्म में जयदीप अहलावत की एंट्री हुई। हालांकि, डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने साफ किया था कि जयदीप ने अक्षय खन्ना को रिप्लेस नहीं किया है। उनके लिए फिल्म में एक नया किरदार लिखा गया था।

End of Feed