वेब सीरीज

BB OTT 3 जीतने के बाद Sana Makbul ने फैंस को कहा धन्यवाद, पोस्ट शेयर कर लिखा "ये हम सब की जीत है"

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul post: बिग बॉस ओटीटी 3 की सना मकबूल ने शो जीतने के बाद पहला वीडियो साझा किया और प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। बता दें कि टॉप 2 में नैजी के साथ आने के बाद इस प्यार को क्या नाम दूँ अभिनेत्री ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

Image

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul post: लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री सना मकबूल ने 2 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 जीत ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। अभिनेत्री को ट्रॉफी के साथ-साथ 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला है। बता दें कि टॉप 2 में आने के बाद सना मकबूल (Sana Makbul) विजेता बनी और नैजी पहले रनर अप रहे हैं। अब जीत से खुश अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ अपनी खुशी के पल साझा किए, और बिग बॉस के घर में अपने पूरे सफर के दौरान उनके अटूट समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

एक वीडियो शेयर करते हुए सना मकबुल (Sana Makbul) ने कहा, "हाय दोस्तों, आखिरकार, आखिरकार, हां, मैं एक बहुत लंबी रात और एक बहुत अच्छी जीत के बाद उठ गई हूं। मुझे लगता है कि मुझे आप सब का दिल से शुक्रिया अदा करना था। बहुत-बहुत धन्यवाद।" ये हम सब की जीत है। आप सबने मुझे ढेर सारा प्यार दिया और आगे भी मुझे ढेर सारा प्यार देते रहे। धन्यवाद।''

लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री सना मकबूल, नाटक "विष" में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं। इस शो में अपने अभिनय कौशल के माध्यम से एक्ट्रेस ने अच्छी खासी प्रशंसक संख्या जुटा ली है, और अब इस रियलिटी शो की जीत के साथ उनकी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इसके अलावा अभिनेत्री को इस प्यार को क्या नाम दूँ सीरीयल में देखा गया था। वहाँ भी अभिनेत्री ने अपने किरदार को अच्छे से निभाया था।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article