एंटरटेनमेंट

हरियाणा में The Kerala Story हुई टैक्स फ्री, सीएम खट्टर ने की घोषणा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 10, 2023, 10:35 PM IST

द केरला स्टोरी (The Kerala Story) ​धर्मांतरण पर आधारित एक फिल्म है, जिस पर काफी विवाद हो रखा है। पश्चिम बंगाल में इस मूवी पर बैन लगा दिया गया है। इस बैन को लेकर ममता बनर्जी की सरकार बीजेपी के निशाने पर भी है।

Image

हरियाणा में टैक्स फ्री हुई द केरला स्टोरी

Photo : PTI

हरियाणा में The Kerala Story फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। हरियाणा से पहले तीन राज्य द केरला स्टोरी को टैक्स फ्री कर चुके हैं।

इन राज्यों में टैक्स फ्री है The Kerala Story

हरियाणा से पहले यह मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में के बाद ऐसा करने वाला चौथा राज्य बन गया है। हरियाणा सीएम ने ट्वीट कर लिखा- "हरियाणा में 'The Kerala Story' को टैक्स फ्री कर दिया गया है...।" सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने इस फिल्म को कर-मुक्त किया था। फिल्म पिछले हफ्ते देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

बंगाल में बैन

द केरला स्टोरी (The Kerala Story) धर्मांतरण पर आधारित एक फिल्म है, जिसपर काफी विवाद हो रखा है। पश्चिम बंगाल में इस मूवी पर बैन लगा दिया गया है। इस बैन को लेकर ममता बनर्जी की सरकार बीजेपी के निशाने पर भी है।

कोर्ट में बैन का मामला

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को फिल्म द केरला स्टोरी के निर्माताओं की उस याचिका पर 12 मई को सुनवाई के लिए सहमति जताई, जिसमें पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा फिल्म के प्रदर्शन पर रोक के फैसले को चुनौती दी गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा की पीठ के समक्ष तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए मामले का उल्लेख किया। साल्वे ने कहा कि याचिका पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा फिल्म के प्रदर्शन पर पाबंदी और तमिलनाडु में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक को चुनौती देती है। पहले पीठ ने कहा कि उसने मंगलवार को फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार करने वाले केरल उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ एक अलग याचिका पर 15 मई को सुनवाई करना तय किया है और उस दिन इस याचिका पर भी सुनवाई की जाएगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article