Zareen Khan on Rejecting Bigg Boss: एक्ट्रेस जरीन खान साल 2021 से ही बड़े परदे से गायब चल रही हैं। सलमान खान संग फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकीं जरीन खान इन दिनों सुर्खियों में है। काफी समय से जरीन कोई भी फिल्म में नजर नहीं आईं लेकिन अपने चाहने वालों के लिए सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहीं। अब हाल ही में एक मीडिया पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए जरीन ने खुलासा किया उन्होंने शो 'बिग बॉस' का ऑफर ठुकराया लेकिन क्यूँ इसका कारण जान आप सभी हैरान रह जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।
Image Source: Zareen Khan Instagram/Bigg Boss
हिन्दी रश को इंटरव्यू देते हुए जरीन खान (Zareen Khan) ने बताया कि मुझे बिग बॉस (Bigg Boss) बहुत पसंद है, मैंने उसके तीन से चार सीजन देखे। मैंने शो का ऑफर इसलिए रिजेक्ट किया क्यूँकि मेरे उपर बहुत सारी जिम्मेदारी है जिसके चलते मैं घरवालों से तीन महीने तक अलग नहीं रह सकती। मुझे मालूम है कि मेरे बिना घर नहीं चल सकता। मैं सिर्फ पैसों की बात नहीं कर रही बल्कि 10 और चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। जब मैं एक दिन के लिए भी कहीं बाहर जाती हूँ तो अपनी मां को 3-4 बार फोन कर हाल पूछती हूँ। साथ ही मैं बहुत सारे लोगों के साथ एक ही छत के नीचे रह सकतीं हूँ। सबसे बड़ा कारण है कि मैं बकवास बातें बर्दाश्त नहीं करती।'
जरीन आगे कहती हैं 'मैं बुरा बर्ताव भी नहीं सह पाऊँगी क्यूँकि मेरा हाथ उठ जाएगा और मुझे शो से बाहर कर देंगे। मैं जानती हूँ मैं थप्पड़ मार दूँगी इसे अच्छा मैं शो में कदम ना रखूँ।' जरीन खान का ये कारण सुन सभी उनके साथ सहमति दिखाते हुए दिखे। बता दें जल्द ही टीवी पर 'बिग बॉस सीजन 19' शुरू होने वाला है।
