Bade Achhe Lagte Hain 4 Spoiler: टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 के साथ स्ट्रीम हो रहा है। शो की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है यह और भी मजेदार होती जा रही है। शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi) और हर्षद चोपड़ा ( Harshad Chopra) स्टार शो में इस समय ट्विस्ट और टर्न्स की झड़ियां लगी हुई है। भाग्यश्री जिस ऋषभ को अपना नकली पति बनाकर लाई थी अब वही उसके जीवन में परेशानियां खड़ी कर रहा है। शो के पिछले एपिसोड की बात करें तो आपने देखा भाग्यश्री ऋषभ को अपनी बहन रेवती के साथ देख लेती है। आज के शो में भाग्य यह पता लगाएगी कि रेवती और ऋषभ के बीच क्या चल रहा है। दोनों का क्या रिश्ता है जो ये छिप-छिपकर मिल रहे हैं। वहीं दर्शकों को कहानी में बड़ा धमाका होता नजर आएगा। इस चटपटे शो की चटपटी बातें जानने के लिए पढें ये स्पॉइलर
मिया के पास पहुँच जाएगी भाग्यश्री
भाग्यश्री जब ऋषभ और अपनी बहन को साथ देखती है तो उसे लगता है कि ऋषभ मिया को धोखा दे रहा है। वह तुरंत मिया के पास जाती है और उससे पूछती है कि ऋषभ जो कर रहा है तुम जानती हो। मिया इन सब बातों से अनजान बनते हुए कहती है कि ऋषभ तुम्हारा नकली पति है तुम ही बताओ वो क्या कर रहा है। भाग्यश्री मिया को अपनी बहन रेवती की फोटो दिखाती है और कहती है कि देखो ऋषभ मेरी बहन के साथ घूम रहा है। इसे देखकर मिया ऋषभ को भला-बुरा कहने लग जाती है।
ऋषभ-रेवती के बीच पक रही है कोई खिचड़ी
आज रात के शो में ऋषभ और रेवती के बीच चल रही बातचीत का पर्दाफाश होगा। दरअसल ऋषभ ने जो पैसे भाग्यश्री से लिए थे उसे वह रेवती को देगा। उसे पैसे देते हुए ऋषभ कहता है कि जाओ और ये पैसे मिया के मुंह पर फेंक मारो। रेवती ऋषभ को जीजू कहकर थैंक यू बोलती है। दूसरी तरफ भाग्यश्री ऋषभ के ऊपर बरस पड़ती है और उससे अपनी बहन के बारे में पूछती है।
मिया है असली विलेन
शो में आगे बहुत बड़ा खुलासा होगा। दरअसल मिया रेवती को ब्लैकमेल कर रही है और उससे पैसे मांग रही है। ऋषभ इस बात को जानता है और वह रेवती की मदद कर रहा है। जैसे ही रेवती मिया के पास जाती है मिया उसे जूस में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर देती है। मिया रेवती को किडनैप कर लेगी और गाड़ी की डिग्गी में डाल देगी।
शो में होगा बड़ा धमाका
आने वाले एपिसोड में आपको बड़ा धमाका देखने को मिलेगा दरअसल मिया रेवती को किडनैप करने के बाद भाग्यश्री के पास पहुँच जाती है। जहां पर भाग्यश्री अपनी बहन को ढूँढने के लिए जतन कर रही है। आगे एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मिया भाग्यश्री पर बंदूक तान देगी और ऋषभ उसे बचाने आएगा।
