टीवी मसाला

Zareen Khan का प्यार फिर रह गया अधूरा, Bigg Boss 12 फेम शिवाशीष मिश्रा से अलग किये रास्ते

Zareen Khan Parted Her Ways From Shivashish Mishra Of Bigg Boss 12: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जरीन खान इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन हाल ही में वह निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, जरीन खान ने 'बिग बॉस 12' फेम शिवाशीष मिश्रा से अपनी राहें अलग कर ली हैं।

Image

शिवाशीष मिश्रा संग अलग हुई जरीन खान की राहें

Zareen Khan Parted Her Ways From Shivashish Mishra Of Bigg Boss 12: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जरीन खान ने फिल्म 'वीर' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। जरीन खान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा पंजाबी और साउथ सिनेमा में भी काम किया है। लेकिन इन दिनों जरीन खान एक्टिंग से दूर हैं। हालांकि इसके बाद भी वह चर्चा में आ गई हैं। जरीन खान (Zareen Khan) अपने रिलेशनशिप के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, उन्हें लेकर खबर आ रही है कि जरीन खान और 'बिग बॉस 12' फेम शिवाशीष मिश्रा (Shivashish Mishra) ने कुछ सालों तक एक-दूजे को डेट करने के बाद अब अपनी राहें अलग कर ली हैं।

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जरीन खान (Zareen Khan) और शिवाशीष मिश्रा (Shivashish Mishra) ने आपसी सहमित से ब्रेकअप किया है। दोनों से जुड़े करीबी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि वे अलग हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जरीन खान और शिवाशीष मिश्रा के अलग होने के कई कारण थे। उनसे जुड़े करीबी सूत्र ने कहा, "कई कारण थे, जिनकी वजह से कुछ महीनों पहले उनका ब्रेकअप हुआ। उनकी परवरिश बिल्कुल अलग है, लेकिन उन्होंने अपने रास्ते आपसी सहमति से अलग किये हैं।" मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जरीन खान और शिवाशीष मिश्रा ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है।

बता दें कि जरीन खान (Zareen Khan) और शिवाशीष मिश्रा (Shivashish Mishra) ने साल 2021 में एक-दूजे को डेट करना शुरू किया था। लेकिन 2023 में ही उनके ब्रेकअप की खबरें आनी शुरू हो गई थीं। हालांकि जरीन खान और शिवाशीष मिश्रा ने सार्वजनिक तौक पर इस बात का खुलासा नहीं किया था। भारती सिंह संग पॉडकास्ट में जरीन खान का कहना था कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article