'द कपिल शर्मा शो' को रिप्लेस करने आ रहा है ये स्टैंड-अप कॉमेडियन, 'मैडनेस मचाएंगे' की ऑफ एयर डेट आई सामने

  • Authored by: अभय
  • Updated May 15, 2024, 01:26 PM IST

Zakir Khan Show Replace Kapil Sharma Show On TV: द कपिल शर्मा शो के ऑफ एयर होने बाद से एक शो का इंतजार किया जा रहा था, जो इसे रिप्लेस कर सके। अब वो इंतजार खत्म हो गया है। स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान अपने शो को लेकर आने वाले हैं।

Zakir Khan Show Replace Kapil Sharma Show On TV: टीवी की दुनिया में कई शो ऐसे होते हैं, जिन्हें लोग देखने के बाद सब भूल जाते हैं। ऐसा ही एक शो हुआ करता था 'द कपिल शर्मा शो'। ये शो अपनी कॉमेडी और गेस्ट की वजह से काफी चर्चा में रहा था। लेकिन अब इस शो को टीवी की दुनिया से ऑफ एयर हुए काफी समय हो गया है। जिसके बाद से टीवी का स्लॉट काफी लंबे समय से खाली चल रहा है। अब इसी इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 'द कपिल शर्मा शो' के टाइम पर अब इस स्टार का शो आने वाला है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Zakir Khan Show Replace Kapil Sharma Show On TV

Instagram

'द कपिल शर्मा शो' को रिप्लेस करेगा ये टीवी शो

कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो काफी समय तक टीवी की दुनिया पर छाया रहा था। लेकिन अब ये शो ऑफ एयर हो चुका है। इस शो के ऑफ एयर होने के बाद से नए शो को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी बीच इसको लेकर एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 'द कपिल शर्मा शो' की जगह अब फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान अपने नए शो के साथ नजर आने वाले हैं। इस शो में शायरी और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलने वाला है। आपको बता दें कि इन दिनों 'मैडनेस मचाएंगे' शो दिखाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ये शो अगस्त से ऑफ एयर हो सकता है।

End of Feed