Zakir Khan Show Replace Kapil Sharma Show On TV: टीवी की दुनिया में कई शो ऐसे होते हैं, जिन्हें लोग देखने के बाद सब भूल जाते हैं। ऐसा ही एक शो हुआ करता था 'द कपिल शर्मा शो'। ये शो अपनी कॉमेडी और गेस्ट की वजह से काफी चर्चा में रहा था। लेकिन अब इस शो को टीवी की दुनिया से ऑफ एयर हुए काफी समय हो गया है। जिसके बाद से टीवी का स्लॉट काफी लंबे समय से खाली चल रहा है। अब इसी इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 'द कपिल शर्मा शो' के टाइम पर अब इस स्टार का शो आने वाला है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
'द कपिल शर्मा शो' को रिप्लेस करेगा ये टीवी शो
कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो काफी समय तक टीवी की दुनिया पर छाया रहा था। लेकिन अब ये शो ऑफ एयर हो चुका है। इस शो के ऑफ एयर होने के बाद से नए शो को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी बीच इसको लेकर एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 'द कपिल शर्मा शो' की जगह अब फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान अपने नए शो के साथ नजर आने वाले हैं। इस शो में शायरी और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलने वाला है। आपको बता दें कि इन दिनों 'मैडनेस मचाएंगे' शो दिखाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ये शो अगस्त से ऑफ एयर हो सकता है।
नेटफ्लिक्स पर गदर काट रहे हैं कपिल शर्मा
कपिल शर्मा टीवी की दुनिया के बाद अब जलवा ओटीटी पर दिखा रहे हैं। कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' नेटफ्लिक्स गदर काट रहा है। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में अब तक आमिर खान, सनी देओल, बॉबी देओल समेत कई स्टार्स गेस्ट बनकर पहुंचे हैं।
