दीपिका पादुकोण के बाद Yuvika Chaudhary ने बॉडीकॉन आउटफिट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ग्लो देख फैंस ने उतारी नजर

Yuvika Chaudhary Flaunts Baby Bump In Black Bodycon Outfit: बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस युविका चौधरी ने बीते दिन अपनी मैटरनिटी फोटोशूट से जुड़ी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं एक बार फिर से युविका चौधरी ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में नजर आईं।

Yuvika Chaudhary Flaunts Baby Bump In Black Bodycon Outfit: बॉलीवुड और टीवी में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली युविका चौधरी जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। युविका चौधरी और प्रिंस नरुला शादी के करीब 6 साल बाद मम्मी-पापा बनने वाले हैं। दोनों ही नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन डिलीवरी से पहले युविका चौधरी ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट कराया है, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने बीते दिन कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वह व्हाइट आउटफिट में दिखाई दी थीं। वहीं एक बार फिर से युविका चौधरी ने मैटरनिटी फोटोशूट से जुड़ी झलकियां साझा की हैं, जिसमें वह ब्लैक आउटफिट पहन बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

युविका चौधरी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट

End of Feed