टीवी मसाला

Prince Narula-Yuvika Chaudhary ने बेटी की खातिर खाक की मन की कड़वाहट, नन्ही सी जान संग मनाई पहली लोहड़ी

Prince Narula Yuvika Chaudhary Reunited On Daughter's First Lohri: टीवी के चर्चित एक्टर प्रिंस नरुला और एक्ट्रेस युविका चौधरी बीते कई दिनों से अपने रिश्तों में मची खटपट के कारण चर्चा में बने हुए हैं। खास बात तो यह है कि अपनी बेटी की खातिर उन्होंने सारी मन-मुटाव भुला दी और उसके साथ पहली लोहड़ी मनाई।

Image

प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने बेटी इकलीन संग मनाई पहली लोहड़ी

Prince Narula Yuvika Chaudhary Reunited On Daughter's First Lohri: 'बिग बॉस 9' और 'रोडीज' जैसे कई हिट शोज के विजेता रह चुके प्रिंस नरुला अपने अंदाज के कारण हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। प्रिंस नरुला और एक्ट्रेस युविका चौधरी बीते साल अक्टूबर में मम्मी-पापा बने। युविका चौधरी ने बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम कपल ने इकलीन रखा। लेकिन बेटी के जन्म के कुछ वक्त बाद ही प्रिंस नरुला (Prince Narula) और युविका चौधरी के बीच खटपट की खबरें आनी शुरू हो गईं। यहां तक कि दोनों के तलाक की अटकलें भी लगने लगी थीं। लेकिन खास बात तो यह है कि दोनों अपनी बेटी की खातिर फिर से एक साथ आए। प्रिंस नरुला और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने साथ में धूमधाम से बेटी की पहली लोहड़ी भी मनाई।

युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) और प्रिंस नरुला (Prince Narula) ने साथ में बेटी की पहली लोहड़ी सेलिब्रेट की। जहां प्रिंस नरुला व्हाइट कुर्ते-पजामे में दिखाई दिये तो वहीं युविका चौधरी रेड और येलो शरारा में नजर आईं। खास बात तो यह है कि कपल ने अपनी बेटी को भी येलो कलर का शरारा पहनाया था। हालांकि प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने अभी तक अपनी बेटी की झलक दुनिया को नहीं दिखाई है। लेकिन लोहड़ी सेलिब्रेशन के दौरान दोनों नन्ही सी जान के साथ बेहद खुश नजर आए।

प्रिंस नरुला (Prince Narula) ने युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) संग इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन फोटोज को साझा करते हुए एक्टर ने लिखा, "हमारी पहली लोहड़ी। परिवार।" उनकी इन तस्वीरों को देख फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। इन फोटोज को अभी तक 2 लाख 77 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं भारती सिंह ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, "माता रानी।" दूसरी ओर आरती सिंह ने भी हार्ट शेप इमोजी शेयर कर अपना रिएक्शन साझा किया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article