Prince Narula के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी दूर-दूर थीं Yuvika Chaudhary, वीडियो देख फैंस का भी घूम गया माथा

Yuvika Chaudhary Stays Away During Prince Narula Cake Cutting: टीवी की सबसे चहेती जोड़ी युविका चौधरी और प्रिंस नरुला इन दिनों रिश्तों में आई खटास के कारण काफी चर्चा में हैं। वहीं हाल ही में प्रिंस नरुला के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़े कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें युविका चौधरी दूर-दूर नजर आईं।

Yuvika Chaudhary Stays Away During Prince Narula Cake Cutting: टीवी की सबसे चहेती जोड़ी युविका चौधरी और प्रिंस नरुला ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दोनों के प्यार की शुरुआत 'बिग बॉस 9' में हुई थी और साल 2018 में वे शादी के बंधन में बंधे। प्रिंस नरुला और युविका चौधरी बीते अक्टूबर में ही मम्मी-पापा बने। प्रिंस-युविका के घर नन्ही परी ने जन्म लिया था, जिससे जुड़ी झलकियां दोनों हमेशा साझा करते नजर आते हैं। लेकिन इन दिनों दोनों का रिश्ता खटास के कारण चर्चा में आ गया है। दरअसल, प्रिंस नरुला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) को लेकर अटकलें लग रही हैं कि उनके बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। वहीं अब प्रिंस नरुला के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़े कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें युविका चौधरी दूर-दूर ही नजर आईं।

युविका चौधरी और प्रिंस नरुला का वायरल हुआ वीडियो

End of Feed