टीवी मसाला

YRKKH: बेटे के लिए Shruti Ulfat को करनी पड़ती है एक्स पति से बात, कहा "ओजस्या को माता-पिता दोनों का...."

YRKKH: Shruti Ulfat Bonding With Ex Husband: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में विद्या पोदार का किरदार निभा रही श्रुति उल्फत ने अपने और एक्स पति आलोक की बान्डिंग की बात की। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी बताया की कैसे आलोक संग वह अपने बेटे ओजस की परवरिश कर रही हैं।

Image

YRKKH: Shruti Ulfat Bonding With Ex Husband

YRKKH fame Shruti Ulfat Bonding With Ex Husband: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों काफी नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सिर्फ यही नहीं अरमान और अभिरा की लव स्टोरी से सीरियल को काफी अच्छी टीआरपी के साथ रेटिंग भी मिल रही है। सीरियल में विद्या पोद्दार का किरदार निभा रहीं श्रुति उलफत की एक्टिंग लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हे छोटे परदे पर उनकी भूमिका की तारीफ करते हैं। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान उन्होंने अपने और एक्स पति आलोक उलफत की तलाक के बाद बान्डिंग कैसी है उस पर खुलकर बात की।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फ़ेम श्रुति उलफत (Shruti Ulfat) बताती हैं कि मेरी और आलोक की शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी बीती, हमने पति-पत्नी और दोस्त के रूप में भी एक साथ खूबसूरत समय बिताया है। जब अपके बीच कुछ चीजें आ जाती है जिसके चलते आप अलग-अलग छत के नीच रहे वही दोनों के लिए अच्छा होता है। लेकिन हां, आलोक घर आते हैं और भी जाती हूं उनके घर जाती हूं। हमारा बेटा ओजस्या हमेशा मेरे घर और उसके पापा के घर के बीच घूमता रहता है। हम उन चीजों पर बातचीत भी करते हैं जो हम ओजस्य के लिए चाहते हैं, हम कॉफी के लिए जाते हैं और फिल्में देखते हैं।

एक्ट्रेस आगे यह भी बताती हैं कि उन्होंने कभी बेटे को तलाक के बाद पिता से मिलने के लिए नहीं रोका। सिर्फ यही नहीं दोनों पिता-बेटा कुछ समय पहले इंग्लैंड ट्रिप पर भी गए थे। श्रुति का यह भी मानना है की एक बच्चे की जिंदगी में पिता का होना और अहमियत होना काफी जरूरी है। सीरिया ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में इन दिनों अभिरा और अरमान का मिलन दिखाया जा रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article