टीवी मसाला

YRKKH : प्रणाली राठौड़ ने शूट किया आखिरी एपिसोड, अगले प्रोजेक्ट को लेकर बताई अपनी तैयारी

YRKKH Pranali Rathod : शो में अक्षरा का किरदार कर रही प्रणाली राठौड़ ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपना फाइनल एपिसोड शूट कर लिया है अब उनकी जगह नया कलाकार अक्षरा का किरदार करने वाला है।

Image

YRKKH Pranali Rathod

YRKKH Pranali Rathod : टीवी का पसंदीदा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' 15 साल फैंस को एंटरटेन कर रहा है। अब एक बार फिर मेकर्स शो में अगली पीढ़ी को लाने के लिए लीप की तैयारी कर रहे हैं। जिसका पता फैंस को भी चल गया है। अगले हफ्ते से ही शो में नई स्टारकास्ट की एंट्री होगी और शो की पूरी कहानी बदल दी जाएगी। शो में नजर आ रही पुरानी स्टार कास्ट ने भी जल्द ही सेट को अलविदा कह दिया है। शो को छोड़ने के बारे में प्रणाली राठौड़ ने मीडिया से बात की और अपनी किरदार के बारे में जानकारी साझा की।

शो में अक्षरा का किरदार कर रही प्रणाली राठौड़( Pranali Rathod) ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपना फाइनल एपिसोड शूट कर लिया है अब उनकी जगह नया कलाकार अक्षरा का किरदार करने वाला है। आगे बातचित में प्रणाली ने कहा कि इस शो से मुझे बहुत प्यार मिला है अक्षरा के किरदार में मुझे सभी ने खूब प्यार किया है। शो को छोड़ने के बाद कैसा लग रहा है पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि मुझे पहले से पता था कि एक न एक दिन शो को अलविदा कहना पड़ेगा और मैं इसके लिए पहले से ही तैयार थी, लेकिन इतने लंबे समय काम करने के बाद किसी जगह को छोड़ना मुश्किल तो होता ही है। उन्होंने आगे कहा कि मैं इसकी फीलिंग आपको कुछ दिन बाद अच्छे से बात सकती हूं।

प्रणाली राठौड़ का अगला प्रोजेक्ट

प्रणाली राठौड़ ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में बात की और खुलासा किया कि उन्होंने अभी तक कोई नया शो साइन नहीं किया है। हालांकि, बैरिस्टर बाबू स्टार ने आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द वापस आएँगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें कोई काम मिलता है वह टीवी पर वापसी करेंगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article