टीवी मसाला

Hina Khan ने कैंसर को ताक पर रख जिम में बहाया पसीना, किक प्रैक्सिट करते हुए बोलीं- जरूर जीतूंगी

Hina Khan kick practice in the Gym: ​टीवी अभिनेत्री हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर जैसी बड़ी समस्या से लड़ रही हैं। इन सबके बीच हिना हर पल खुद से लड़ाई लड़ती नजर आ रही हैं। अब आज उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की है जिसमें वह जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Image

Hina Khan kick practice in the Gym

Hina Khan kick practice in the Gym: टीवी अभिनेत्री हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर जैसी बड़ी समस्या से लड़ रही हैं। बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता ही सीरीयल से अभिनेत्री को बहुत फेम मिला था। आज भी घर-घर में सभी अक्षरा के किरदार से हिना खान को काफी पसंद करते हैं। हिना खान की बहुत बड़ी फ़ैन फालोइंग है और आज उनकी मुश्किल घड़ी में सभी उनके जल्दी ठीक हो जाने की प्रेरणा कर रहे हैं। इन सबके बीच हिना हर पल खुद से लड़ाई लड़ती नजर आ रही हैं। अब आज उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की है जिसमें वह जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान ने आज इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की है जिसमें वह जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। उन्होंने पूरा जिम वियर पहना हुआ है और वह किक प्रेक्टिस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो साझा कर के पोस्ट भी लिखा है कि "जीतना है, एक-एक कदम। जो मैंने खुद से वादा किया था, वही कर रही हूँ.. हाँ.. जैसा कि मैंने कहा कि आप अच्छे दिन पा सकते हैं और उनका भरपूर लाभ उठा सकते हैं। मुझे यह शक्ति देने के लिए अल्लाह का शुक्रिया.. मैं आपके निरंतर समर्थन और उपचार के लिए प्रार्थना करता हूँ। सभी के प्रति पूरे सम्मान के साथ जो इसी तरह की लड़ाई लड़ रहे हैं.. विचार यह है कि खुद को जानें, अपना रास्ता खोजें और अपने शरीर की सुनें।

इस वीडियो से पहले हिना खान ने अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की थी, जिसमें उन्होंने नकली बाल लगाए हुए थे और पने नए प्रोजेक्ट के लिए वह सेट पट आईं थीं। इस मुश्किल घड़ी में हिना खान हर कदम मजबूती से लड़ रही हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article