टीवी मसाला

YRRKH: अभिरा-अरमान ने दी फ़ैस को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, ट्रडिशनल अवतार में नजर आया ऑन-स्क्रीन जोड़ा

Samridhi Shukla-Rohit Purohit wish Fans Happy Independence day: ​यह रिश्ता क्या कहलाता है और अनुपमा कास्ट ने एक साथ 78वें वर्षगांठ का जश्न मनाया। साथ ही ऑन स्क्रीन जोड़ी अभिरा-अरमान ने भी वीडियो शेयर कर अपने फैंस को स्वतंत्रा दिवस की शुभकामनाएं दी है। आइए इस पूरी रिपोर्ट को देखते हैं।

Image

Samridhi Shukla-Rohit Purohit wish Fans Happy Independence day

Samridhi Shukla-Rohit Purohit wish Fans Happy Independence day: यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल हमेशा टीआरपी लिस्ट में बना रहता है। यह दर्शकों का पसंदीदा शो है और मेकर्स अपने फैंस के लिए शो में नए-नए ट्विस्ट लाते रहते हैं। सीरियल के वर्तमान ट्रैक की बात करें तो एक बार भी अरमान-अभिरा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जो रुही बर्दास्त नहीं कर पाएगी। अब शो के ट्रैक के बीच यह रिश्ता क्या कहलाता है और अनुपमा कास्ट ने एक साथ 78वें वर्षगांठ का जश्न मनाया। साथ ही ऑन स्क्रीन जोड़ी अभिरा-अरमान ने भी वीडियो शेयर कर अपने फैंस को स्वतंत्रा दिवस की शुभकामनाएं दी है। आइए देखते हैं।

यह रिश्ता क्या कहलाता है कि जोड़े अरमान-अभिरा यानि समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित ने एक वीडियो शेयर के अपने फैंस को 78वें स्वतंत्रा दिवस की शुभकामनाएं दी है। वीडियो शेयर कर इस जोड़े ने कहा "रोहित और समृद्धि की तरह से यह रिश्ता क्या कहलाता है के फ़ैस को स्टार प्लस के फ़ैस को और सभी देशवासियों को हमारी से हैप्पी इंडिपेंडेंस डे"

राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि दादीसा आखिरकार यह खुलासा कर देंगी कि वह अभिरा-अरमान की शादी करवाएंगी। हालांकि, वे उससे पूछेंगे कि क्या उसने पूरे दिल से अभिरा को स्वीकार कर लिया है। दादीसा उन्हें बताएंगी कि वह रातों-रात उसका दिल नहीं बदल सकती और अभिरा से कहती हैं कि जब तक शादी की रस्में चल रही हैं, तब तक वह उनका दिल जीत ले।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article