टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की पहली पीढ़ी का हुआ रीयूनियन, करण मेहरा ने Hina Khan को किया दरकिनार!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai First Generation Reunion: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की पहली पीढ़ी स्टारकास्ट का रीयूनियन वीडियो सामने आई है। इसमें करण मेहरा, नेहा सरोपा और निधि उत्तम जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai First Generation Reunion but Hina Khan Was missing

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai First Generation Reunion: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अक्सर अपने कलाकारों और कहानी की वजह से सुर्खियों में रहता है। सीरियल की पहली पीड़ी जिसमें अक्षरा और नैतिक हुआ करते थे सभी के मन में आज भी बसे हुए हैं। ऐसे में ऑनस्क्रीन के बाद अब इस पीढ़ी ने ऑफ स्क्रीन रीयूनियन किया जिसमें पूरा सिंघानिया परिवार शामिल हुआ। लेकिन इन सब के बीच एक शख्स गायब था जिसको लेकर फैंस सभी एक्टर्स से सवाल पूछे। जानिए कौन है वो शख्स टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की पहली पीढ़ी स्टारर करण मेहरा (Karan Mehra), नेहा सरोपा, निधि उत्तम, सोनाली वर्मा, आयुष जैसे कलाकार रीयूनियन में शामिल हुए थे। सभी ने इसकी तमाम तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं जिसमें सभी पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। खुद सीरियल में नैतिक का किरदार निभा चुके करण मेहरा ने फैंस को इस पार्टी का नजारा शेयर करते हैं। भाभी माँ और अक्षरा की सास भी इस पार्टी का मजा लेती हुई नजर आईं और अपने फैंस के लिए भी चंद शब्द कहे। हालांकि इस पार्टी में एक कलाकार गायब दिखा।

इस रीयूनियन में अक्षरा का किरदार निभा चुकीं हिना खान (Hina Khan) गायब दिखीं, हर कोई उनकी ना मौजूदगी पर सवाल उठाता रहा। बात दें की हिना खान ब्रेस्ट कैंसर बीमारी से झुझ रही हैं। इन दिनों वह अपनी कीमोथेरपी के चलते टीवी की दुनिया से गायब हैं, जिसके चलते वह पार्टी में नजर नहीं आई। फैंस का मानना यह भी है की करण मेहरा संग कोल्ड वार के चलते भी एक्ट्रेस ने पार्टी में एंट्री नहीं ली।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article