Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Character To Make Comeback Soon: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने बीते कई सालों से दर्शकों का तो मनोरंजन किया ही है, साथ ही टीआरपी लिस्ट में भी धाक जमाई हुई है। इन दिनों 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कभी टॉप 3 तो कभी टॉप 4 पर नजर आ रहा है, जिसे सुधारने के लिए अब मेकर्स ने बड़ा दांव खेलने का फैसला किया है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही एक किरदार की वापसी होने वाली है, जिससे शो की कहानी को नया रुख मिल सकता है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में लौटने वाला वो किरदार कोई और नहीं बल्कि रूप कुमार यानी सिद्धार्थ शिवपुरी (Siddharth Shivpuri) हैं। एक्टर ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह शो में जल्द ही वापसी कर सकते हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से रूप कुमार का किरदार अचानक ही खत्म कर दिया गया था, जिसे लेकर फैंस में मायूसी थी। ऐसे में इंडिया फोरम ने उनसे जुड़ने की कोशिश की। खुद सिद्धार्थ शिवपुरी ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपनी वापसी की बात कंफर्म की और कहा, "मेरा किरदार जल्द ही वापसी करेगा। मेकर्स ने खुद मुझे बताया है कि वो लोग आरके को वापिस लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
सिद्धार्थ शिवपुरी (Siddharth Shivpuri) ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "आरके का किरदार बहुत मजबूत है। और मैं दावे से कह सकता हूं कि दर्शक उसे दोबारा देखना पसंद करेंगे। मैं खुद इस वापसी के लिए बेताब हूं।" बता दें कि सिद्धार्थ शिवपुरी ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहले 'ये है चाहतें' जैसे शो में भी काम किया था।
