Yeh Rishta Kya Kehlata Hai ने चुराई इस पाकिस्तानी सीरियल की कहानी? भड़के यूजर ने पकड़ी मेकर्स की चोरी

YRKKH Copy This Pakistani TV Serial Storyline: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के मेकर्स पर दर्शकों ने एक बड़ा आरोप लगाया है। दर्शकों का मानना है कि प्रोड्यूसर राजन शाही ने पाकिस्तानी टीवी सीरियल की कहानी चुराई है, जिसे वो शो में दिखा रहे हैं।

YRKKH Copy This Pakistani TV Serial Storyline: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों दर्शकों को काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सिर्फ यही नहीं शो टीआरपी लिस्ट में लागतार तीसरे स्थान पर बना हुआ है। मेकर्स रेटिंग के लालच में सीरियल को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर देखा गया कि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर्स पर दर्शक कहानी चुराने का इल्जाम लगा रहे हैं। सिर्फ यही नहीं दर्शकों का मानना है कि सीरियल ने पाकिस्तानी टीवी शो को कॉपी किया है।

YRKKH Copying Pakistani tv show kabhi tum kabhi main

राजन शाही का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जा रहा है कि पोद्दार हाउस छोड़ने के बाद अरमान और अभिरा गरीबी से जूझ रहे हैं। मुश्किलों से लड़ते हुए अरमान और अभिरा एक बंजर घर को अपना आशियाना बनाने में जुट गए हैं। जहां एक तरफ दर्शकों को ये कहानी बहुत अच्छी लग रही है तो वहीं कुछ लोगों ने मेकर्स पर कहानी चुराने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर यूजर दावा कर रहे हैं कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर्स ने पाकिस्तानी सीरियल 'कभी तुम कभी मैं' (Kabhi Tum Kabhi Main) की कहानी कॉपी की है। दरअसल इस सीरियल में भी किरदार शरजीना और मुस्तफा घर छोड़ने के बाद अपनी गृहस्थी बनाते हैं।

End of Feed