टीवी मसाला

Throwback: इश्क की परवानगी में इस हैंडसम हंक को दुनिया बना बैठी थी अनुपमा की बेटी, सच्चे प्यार के बाद भी मिला धोखा

Adrija Roy on Breakup With Boyfriend: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' में राही का किरदार निभा रहीं अद्रिजा रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने दुख भरे ब्रेकअप के बारें में खुलासा किया था, अद्रिजा रॉय की ब्रेकअप वाली कहानी सुनने के बाद लोगों अनुमान लगा रहे हैं कि ये हैंडसम हंक एक्ट्रेस के दिल का एक समय पर राजा हुआ करता था।

Image

Adrija Roy on Breakup With Boyfriend

Adrija Roy on Breakup With Boyfriend: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में राही का किरदार निभा रहीं अद्रिजा रॉय इन दिनों टीवी दुनिया में राज कर रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अद्रिजा रॉय का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने दर्द भरे ब्रेकअप की कहानी बता रही हैं। सिर्फ यही अद्रिजा ने बताया कि कैसे वो अपने ब्रेकअप के बाद पूरी तरह से टूट गई थीं। ये पूरी कहानी सुनने के बाद लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह और कोई नहीं बल्कि सीरियल में झनक में नजर आ रहा एक्टर है।

अनुपमा (Anupama) फेम टीवी एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) कहती हैं कि मेरा ब्रेकअप यहां नहीं हुआ था ये बात कोलकाता की है। वो पहला शख्स था जिसे मैंने असलियत में प्यार किया था। हालांकि इसे अभी ज्यादा टाइम नहीं हुआ है कुछ 7 महीने पहले की बात है। हम एक एड शूटिंग के दौरान मिले और फिर बातचीत शुरू हुई। हम दोनों को पता ही नहीं चला कि कब रिलेशनशिप में आ गए। चीजें खराब होती रहीं हम सुलझाते रहे। बच्चों की तरह हम दोनों के बीच ब्रेकअप और पैचअप वाली कहानी चलती रही। मैं 23 या 24 साल की थी जब मेरा ब्रेकअप हुआ।'

एक्ट्रेस सिर्फ यही नहीं रुकती वो आगे बताती हैं कि 'वो इंसान मेरे लिए सबकुछ मेरी दुनिया थी। ब्रेकअप के बाद ऐसा लगा कि किसी ने मुझ से मेरी खुशियां छीन ली हो।' अद्रिजा को उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने बताया था कि वो उनके साथ रिश्ते में खुश नहीं है। हालांकि पूरे इंटरव्यू में अद्रिजा ने उस शख्स का नाम नहीं लिया लेकिन लोगों का मानना है कि ये कोई और नहीं बल्कि कृशाल आहूजा (Krushal Ahuja) हैं। जी हाँ, ऐसा कहा जाता था कि कृशाल और अद्रिजा दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों कोलकाता टीवी इंडस्ट्री के चमकते सितारे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article