YRKKH Spoiler 9 March: अरमान के जाते ही डूब जाएगा पोद्दार परिवार, पैरों से घायल अभिरा करेगी घर के काम

YRKKH Spoiler 9 March: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) का एपिसोड काफी मजेदार आया है। जहां एक तरफ अरमान के जाते ही पोद्दार हाउस के सारे काम बिगड़ गए हैं। वहीं घायल पैर से अभिरा घर का सारा काम करेगी।

YRKKH Spoiler 9 March: राजन शाही का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अरमान से होगी जिसे कहीं भी नौकरी नहीं मिल रही। पोद्दार हाउस में चारु को जलाने के लिए अभीर कियारा संग प्यार करने का नाटक करता है। एक रस्म में चारु अभीर के मुंह में जबरदस्ती पान ठुस देगी और ये सब सभी देखते रह जाएंगे। दूसरी तरफ पैसा कमाने के लिए अभिरा बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का फैसला लेगी। इस दौरान एक बाइक बच्चों को टक्कर मारने वाली होती है लेकिन तभी बीच में आकार उन्हे बचा लेगी। बचाने के चक्कर में बाइक का पहिया अभिरा के पैरों को कुछ देगा जिसकी वजह से उससे चलने में काफी तकलीफ होगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 9 march 2025

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभीर चारु से कहता है कि अब देखना वो कियारा संग कैसे घर बसाएगा। ऐसे में चारु और अभीर को एक दूजे पास खड़ा देख कियारा मन ही मन जल जाती है। अरमान अभिरा को बताता है कि उसे नौकरी नहीं मिली। सिर्फ यही नहीं अरमान अपने और अभिरा के लिए बेड बनाने की कोशिश करेगा और घर की सारी जिम्मेदारी उठाने की बात कहेगा। अभिरा को अरमान पर तरस आएगा कि उसने पूरे दिन कुछ ना खाया ना पिया बल्कि उसके बजाए बेड बनाने के सामना ले आया।

End of Feed