टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 9 July: अभिरा के जख्मों पर मरहम लगाएगी मायरा, मां-बेटी का बॉन्ड देख गीतांजली को होगी जलन

YRKKH Spoiler 9 July: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा कि मायरा और अभिरा एक साथ समय बिताएंगे जिसे देख अरमान इमोशनल होगा। जलन के चलते गीतांजली अभिरा को मायरा से दूर रहने की धमकी देगी।

Image

Image Source: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Jiohotstar

YRKKH Spoiler 9 July: टीआरपी लिस्ट में नंबर 2 पर धाक जमाकर बैठा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को दर्शकों से इन दिनों काफी प्यार मिल रहा है। रोज रोज एपिसोड में अरमान और अभिरा पास आने की बजाए दूर हो रहे हैं। दोनों के मिलन में कावेरी, गीतांजली और अंशुमन बाधा बन गए हैं। जैसा कि अपको पता है अंशुमन और अभिरा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। कृष का जानबूझकर अरमान को शादी के कामकाज के लिए मैनेजर की जॉब देगा। तो चलिए आज अपको बताते हैं कि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 9 जुलाई एपिसोड में क्या होने वाला है।

टीवी दुनिया का पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड कि शुरुआत अभिरा से होगी जो स्टेज से गिरने वाली होगी कि तभी अरमान उसे पकड़ लेगा। दोनों के बीच धांसू केमिस्ट्री देख फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें खींच लेगा। फोटोग्राफर दोनों को फिल्म के हीरो हीरोइन बताएगा लेकिन अभिरा कैमरे से सारी तस्वीरें डिलीट कर देगी। बार बार अरमान अभिरा को पर्ची देकर कुछ बताने की कोशिश करेगा तभी गीतांजली बताएगी कि मायरा गुम हो गई है। अभिरा मायरा को टेबल के नीचे छुपा पाएगी दोनों एक साथ मिठाई खाकर क्वालिटी टाइम बिताएंगे। तभी मायरा और अभिरा को एक साथ देख अरमान को पछतावा होगा कि उसने पुकी सच्चाई छुपाकर बहुत गलत किया है।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे दिखाया जाएगा कि पुलिसवाले अभिरा को बताएंगे कि उसकी पुकी राजस्थान में कही भी नहीं है। अब आपको उम्मीद छोड़ देनी चाहिए और क्या पता वो इस दुनिया में ही नहीं है। ये सुन अभिरा भड़क जाएगी और तोड़ फोड़ करने लगेगी। अभिरा को पुकी के लिए तड़पता देख मायरा परेशान हो जाएगी और गीतांजली संग वापिस उदयपुर जाने के लिए भी मना कर देगी। अभिरा को 7 साल पहले लगी चोट से खून निकलने लगेगा तो मायरा उसपर मरहम लगाएगी। इस दौरान गीतांजली अभिरा पर भड़कते हुए कहेगी कि वो मायरा से दूर रहे उसके साथ जुड़ने की कोशिश ना करें। ऐसे में अभिरा अरमान से कहेगी कि वो कितना लकी है क्यूँकि मायरा हूबहू पुकी जैसी है। अभिरा की खातिर अरमान मेरा को वापिस माउंट आबू जाने से मना कर देगा। कृष भी अरमान पर बॉस जैसे धौंस जमाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article