YRKKH Spoiler 9 January: अरमान और अभिरा के बीच आया रूप का प्यार, शिवानी के नाम से ब्लैकमेल होगी कावेरी

YRKKH Spoiler 9 January: राजन शाही का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दादी को एक आदमी शिवानी के नाम से ब्लैकमेल करेगा। वहीं अभिरा और अरमान के बीच जल्द ही रूप दीवार बनकर खड़े होने वाला है लेकिन कैसे इस रिपोर्ट में पढ़िए सीरियल का धांसू स्पॉइलर।

YRKKH Spoiler 9 January: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अरमान से होती है जो अभिरा से इंप्रेस है क्यूंकी उसने काजल को घरवालों से लड़ने की हिम्मत दी। अरमान अभिरा को फोन करने के लिए मरे जा रहा है ताकि वो उसका धन्यवाद कर सके। अरमान और अभिरा एक दूजे को बताते हैं कि दोनों परिवार चारु-अभीर के रिश्ते के लिए मान गए हैं। इस दौरान अरमान को गुस्सा आ जाता है क्यूंकी आरके अभिरा को बार-बार कॉल कर रहा होगा। वहीं दादी सा को एक कॉल आता है जिसमें एक आदमी उसको शिवानी के नाम पर ब्लैकमेल कर है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 9 January

स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे शिवानी बार-बार याददाश्त खोने के कारण वो अभिरा को आरके की पत्नी मान बैठी है। इस दौरान अभिरा आरके और शिवानी को शादी में न्योता ना देने का फैसला करती है। दोनों के बीच खट्टी-मिट्टी नोंक-झोंक चलती रहती है। अगली सुबह अभिरा ऊंचाई से कूदते हुए अरमान की बाहों में गिर जाएगी। दोनों एक दूजे से लड़ रहे होते हैं तभी अरमान को खांसी उठ जाती है जैसे ही अभिरा उसे पानी पिला रही होती है कि वो बॉटल फेंक देगा। पोद्दार हाउस में चारु और अभीर की रोक सेरमनी की तैयारी शुरू हो गई है।

End of Feed