टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 9 January: अरमान और अभिरा के बीच आया रूप का प्यार, शिवानी के नाम से ब्लैकमेल होगी कावेरी

YRKKH Spoiler 9 January: राजन शाही का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दादी को एक आदमी शिवानी के नाम से ब्लैकमेल करेगा। वहीं अभिरा और अरमान के बीच जल्द ही रूप दीवार बनकर खड़े होने वाला है लेकिन कैसे इस रिपोर्ट में पढ़िए सीरियल का धांसू स्पॉइलर।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 9 January

YRKKH Spoiler 9 January: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अरमान से होती है जो अभिरा से इंप्रेस है क्यूंकी उसने काजल को घरवालों से लड़ने की हिम्मत दी। अरमान अभिरा को फोन करने के लिए मरे जा रहा है ताकि वो उसका धन्यवाद कर सके। अरमान और अभिरा एक दूजे को बताते हैं कि दोनों परिवार चारु-अभीर के रिश्ते के लिए मान गए हैं। इस दौरान अरमान को गुस्सा आ जाता है क्यूंकी आरके अभिरा को बार-बार कॉल कर रहा होगा। वहीं दादी सा को एक कॉल आता है जिसमें एक आदमी उसको शिवानी के नाम पर ब्लैकमेल कर है।

स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे शिवानी बार-बार याददाश्त खोने के कारण वो अभिरा को आरके की पत्नी मान बैठी है। इस दौरान अभिरा आरके और शिवानी को शादी में न्योता ना देने का फैसला करती है। दोनों के बीच खट्टी-मिट्टी नोंक-झोंक चलती रहती है। अगली सुबह अभिरा ऊंचाई से कूदते हुए अरमान की बाहों में गिर जाएगी। दोनों एक दूजे से लड़ रहे होते हैं तभी अरमान को खांसी उठ जाती है जैसे ही अभिरा उसे पानी पिला रही होती है कि वो बॉटल फेंक देगा। पोद्दार हाउस में चारु और अभीर की रोक सेरमनी की तैयारी शुरू हो गई है।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर में तमाशा यहीं खत्म नहीं होता झूठ बोलकर दादी सा मंदिर जाने की जिद्द करती हैं। फोन वाला ब्लैकमेलर कावेरी को बताता है कि शिवानी जिस जगह पर थी वहाँ से वो भाग गई है। इस दौरान दादी सा ब्लैकमेलर को पैसा देगी जिसे अभिरा देख लेगी। शो के प्रीकैप में देखने को मिला कि माधव के समझाने पर अरमान अभिरा से सुलाह करने के लिए मान जाएगा। हालांकि रूप अभिरा को अरमान के आगे शादी के लिए प्रपोज करेगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article