Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 9 April: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत रुही से होगी जो अभिरा-अरमान का कमरा अपना बना लेगी। इसी के साथ वो रंग-बिरंगी साड़ी पहनने से मना कर देगी क्यूंकी अब रुही विधवा है। रुही कहेगी कि ये सभी साड़ी रोहित ने दिलाई थी और उसके जाने के बाद मेरी जिंदगी के सारे रंग उड़ गए हैं। हालांकि अभिरा उसे ऐसा सोचने से मना कर देगी और मांगने पर सादे रंग की साड़ी देगी। वहीं दूसरी तरफ माधव पुलिस की नौकरी छोड़ने का फैसला लेगा।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि गोएनका हाउस में नारियल वाला कियारा को बताएगा की उसने अभीर को सुबह किसी और लड़की के साथ करीब होते हुए देखा। ये सुन कियारा को चारु पर शक होगा। पोद्दार हाउस में सभी बच्चे इस बात पर बहस कर रहे होंगे की रोहित का पसंदीदा भाई-बहन कौनसा था। इस बीच कियारा चारु को शक भरी नजरों से देखेगी की कैसे रिसॉर्ट में कहीं वो अभीर से मिलने तो नहीं आई थी। अरमान-अभिरा सभी बच्चों के साथ मिलकर रोहित की पसंदीदा फिल्म देखेंगे।
राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) अरमान शिवानी की याद में पुराने घर की साफ-सफाई कर रहा होगा। अभिरा उसे समझाएगी की उसे सबकुछ भूलकर आगे बढ़ना सीखना होगा। तभी रुही अरमान-अभिरा से कहेगी कि उसने अपनी मर्जी से पुकी को कोख में रखने का फैसला लिया था ऐसे में मुझे ही ध्यान रखना होगा। रुही अस्पताल जाने की जिद्द करती है लेकिन बहुत रात हो चुकी होगी। अब जिंदगी में आने से पहले रुही ने अभिरा और अरमान को अपना कमरा बना लिया है। अब रुही के चलते अभिरा-अरमान अलग-अलग कमरों में सोने लगेंगे।
