टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 8 October: विद्या का बोरिया-बिस्तरा बाहर फेंकेगी दादी सा, पोद्दार खानदान का होगा बंटवारा

YRKKH Spoiler 8 October: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में मनीष के आगे संजय वो राज खोल देता है जो सालों से मिट्टी में गड़ा हुआ था। आज के एपिसोड में रुही अभिरा के खून की प्यासी बन गई है, टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए आज सीरियल में क्या होने वाला है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 8 October 2024

YRKKH Spoiler 8 October: समृद्धि शुक्ला और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल में ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी काफी जबरदस्त हो गई है। कल एपिसोड में देखने को मिला था की संजय मनीष के आगे शर्त रखता है की वह अभिरा और रुही का सच सामने नहीं आने देगा अगर वह सभी के आगे उससे पैर में गिरकर माफी मांगेगा। यह सुन मनीष शर्त मान लेता है और पोद्दार हाउस में संजय के पैर पकड़ माफी माँगता है। हालांकि संजय तूफान खड़ा करने से नहीं चूंकता और सच सभी के आगे उगल देता है। आज के एपिसोड में क्या होने वाला है पढिए ये रिपोर्ट।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में शुरुआत में दिखाया जाएगा की हर कोई नवरात्रि में साथ मिलकर माता रानी की पूजा करते हैं। इसी के साथ अभिरा और रुही अपने पतियों संग डांडिया खेलती हैं लेकिन तभी संजय वहाँ अक्षरा और आरोही की तस्वीर स्क्रीन पर सभी को दिखाता है। यह देख मनीष को शॉक लग जाता है, संजय सभी को बताता है की अभिरा और रुही बहने हैं और वो अक्षरा की बेटी है। यह देख रुही अपनी माँ की कातिल की बेटी को देख पागल हो जाती है और उसे बचपन की बातें याद आ जाती है। वह अभिरा को धक्का मार अपने आप को कमरें में बंद कर लेती है।

राजन शाही के शो में देखने को मिलेगा कि रुही पोद्दार खानदान के आगे शर्त रखेगी की या तो इस घर में अभिरा रहेगी या वो। विद्या रुही का साथ देते हुए दादी सा के खिलाफ खड़ी जाती है और अपने बहु बेटे की साइड लेती है। यह देख दादी सा विद्या को घर से बाहर निकलने के लिए कह देती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article