YRKKH Spoiler 08 December: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' आए दिन के एपिसोड में नया ड्रामा लेकर आ रहा है। इन दिनों शो की कहानी बहुत ही दिलचस्प बनी हुई है, अभिरा और अरमान की जिंदगी में पहले रुही ने हंगामा किया था लेकिन, अब रुही का साथ देने उसका भाई अभीर भी आ गया है। आज रात के एपिसोड में जमकर ड्रामा देखने को मिलेगा, आइए बताते हैं आज क्या होने वाला है।
दक्ष के लिए पूजा:
पोद्दार परिवार मंदिर में दक्ष के लिए पूजा का आयोजन करता है। सभी मिलकर सज-धजकर मंदिर जाते हैं और पूजा की तैयारियां करते हैं। आज दक्ष के लिए पूजा की जाएगी और उसे माता की चुन्नी पहनाई जाएगी, लेकिन शो में ऐसा हंगामा खड़ा होगा जो आपको हैरान कर देगा। दरअसल मंदिर में अभीर आएगा वह अपने साथ रुही को लेकर आएगा। अभीर मंदिर में ढोल बजाते हुए एंट्री लेता है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। अभीर कहता है वह अपने भांजे के लिए लॉकेट लाया है, उस लॉकेट पर अभीर ने आर-आर लिखवाया है, जिसका मतलब है रोहित और रुही।
रुही की गोद में दक्ष:
अभीर पूजा करने के बाद दक्ष को अभिरा की गोद में देने जाता है लेकिन वह रास्ता बदल लेता है और रुही की तरफ जाने लगता है। सभी यही देखकर हैरान होते हैं कि अभीर अभिरा को छोड़कर कहा जा रहा है। अभीर रुही की गोद में दक्ष को देता है और माता रानी की चुन्नी भी उसे ही पहना देता है। अभिरा बार-बार कहती है कि वो मेरा बेटा है।
बताते चले कि अगले हफ्ते शो में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है जब रुही को अपने बेटे का सच पता चल जाएगा। अभिरा दक्ष को लेकर भाग जाएगी और रुही अरमान को धमकी देती है कि मैं अभिरा को जेल में भेज दूंगी।
