टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 8 April: रोहित समझ अरमान के करीब आएगी रुही, घमंड बनेगा कावेरी पोद्दार की बर्बादी का कारण

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 8 April: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज रोहित अरमान को रोहित समझ उसका हाथ थाम लेगी। वहीं दूसरी तरफ कावेरी गुस्से में चूर पोद्दार लॉ फर्म में अरमान को वापिस ना लाने के फैसले में अड़ी रहेगी। यहां पढ़िए 8 अप्रैल का स्पॉइलर।

Image

YRKKH

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 8 April: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत रुही से होगी जिसका ख्याल अरमान-अभिरा रख रहे होंगे क्यूंकी उसे बहुत तेज बुखार है। अरमान रुही के साथ-साथ अभिरा का भी ख्याल रखेगा। तीनों अब होने वाले बच्चे के चलते एक दूजे से बंध गए हैं। इस दौरान रुही को नींद में रोहित का सपना आएगा। ऐसे में रुही अरमान का हाथ पकड़ लेगी क्यूंकी उसे लगेगा की वो रोहित है। बाद में रुही देखेगी की ये रोहित का नहीं बल्कि अरमान का हाथ है। वहीं दादी सा के कान भरते हुए संजय कहेगा कि अरमान जल्द ही पोद्दार लॉ कंपनी को जॉइन कर उसका मालिक बन जाएगा।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में तमाशा यही खत्म नहीं होगा खाने की टेबल पर विद्या रोहित की जगह पर अरमान को बैठाएगी। तो वहीं कावेरी मनीषा और अभिरा को शिवानी की खाने की थाली नहीं लगाने देगी। ये देख अरमान का गुस्से में खून खौलने लगेगा। अभिरा दादी सा को मुंह तोड़ जवाब देते हुए कहा कि शिवानी को ना उससे कोई उमीद था न आगे होगी। रोहित जरूर अपनी थाली से शिवानी को खाना जरूर खिलाएगा।

राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे दिखाया जाएगा कि मनोज और चारु कावेरी को बताएंगे कि वो अरमान को पोद्दार फर्म में वापिस ले आएं। अरमान के ना होने से क्लाइंट छूट रहे हैं जिसके चलते लॉ फर्म बंद हो जाएगी और घर के खर्च भी चलेगा। हालांकि घमंड में चूर कावेरी पोद्दार अरमान को कंपनी में वापिस नहीं लाने का फैसला लेगी। सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिलेगा कि विद्या अरमान को पोद्दार फर्म जॉइन करने के लिए जबरदस्ती करेगी.

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article