टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 7 January: खत्म नहीं हो रही अरमान और अभिरा के बीच दूरियां, अभीर के लिए पिघला चारु का दिल

YRKKH Spoiler 7 January: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा कि अरमान अभिरा से गुस्सा हो जाता है क्यूंकी वो विद्या पर केस करने वाली है। जहां एक तरफ दोनों के बीच दूरियाँ खत्म होनी चाहिए थी लेकिन अब अभीर के कारण वो और ज्यादा बढ़ जाएगी।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 7 January

YRKKH Spoiler 7 January: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शुरुआत पोद्दार खानदान से होती है जिसमें अरमान सभी को बताता है की अभिरा विद्या के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराएगी। वहीं दूसरी तरफ प्यार में पागल कियारा अभीर को मिलने गोएनका हाउस जाती है। भेस बदल कियारा दबे पैर गोएनका हाउस पहुँच जाती है और इस दौरान वो सुन लेती है कि अभिरा विद्या के खिलाफ केस करेगी। सवर्णा अभिरा को बताती है की कुछ भी करने से पहले उसे अरमान से जरूर बात करनी चाहिए क्यूंकी इसे उनकी शादीशुदा जिंदगी पर असर पड़ेगा।

राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा अभीर की डायरी पढ़ती है जिसमें उसने अपने साथ बचपन में हुए अत्याचारों के बारें में पढ़ती है। चारु अभीर पर धोखाधड़ी वाला केस करने से मना कर देती है क्यूंकी उसकी हालत अभी बहुत खराब है। वहीं दूसरी तरफ कियारा कि बात सुनने के बाद अरमान अभिरा के पास पहुँच उसे खरी खोटी सुनाता है। अरमान कहता है कि इतना बड़ा फैसला लेने से पहले हमारे बारें में सोचा नहीं। तुम प्यार करती हो लेकिन सच्चा वाला नहीं।'

कहानी में आगे अभिरा को खरी खोटी सुनाकर अरमान गुस्से में चला जाता है। जाते-जाते अरमान अभिरा को यह तक कह देता है कि उसका भाई हमारे रिश्ते से ऊपर हो गया।' पोद्दार निवास में रोहित और रुही के बीच भी भयंकर झगड़ा होता है। अपकमिंग एपिसोड में अभिरा अभीर का केस लड़ेगी और अरमान विद्या का। दोनों का आमना सामना अब कोर्ट में होगा। दूरियाँ कम होने के बजाए अरमान और अभिरा एक दूजे से दूर हो जाएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article