टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 7 February: अभिरा के चरित्र पर उंगली उठाएगा अरमान, पोद्दार परिवार में फिर बजेगी शादी की शहनाई

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 7 February, 2025: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान अभिरा के चरित्र पर उंगली उठाएगा। वहीं चारू लाख मना करने के बाद अभीर के लिए प्यार कबूल लेगी।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 7 February, 2025: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते कई सालों से लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को इससे बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि चारू के मना करने के बाद अभीर शादी के लिए कियारा को प्रपोज कर देता है, जिससे परिवार के साथ-साथ अभिरा और अरमान भी भड़क जाते हैं। वहीं दूसरी ओर विद्या अभिरा के कैरेक्टर पर सवाल करती है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

अभिरा को याद करते हुए गोयनका हाउस पहुंच जाएगी शिवानी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा से मिलवाने के लिए अरमान आरके और शिवानी को लेकर गोयनका हाउस पहुंच जाएगा, जहां सबको साथ देख अभिरा हैरान रह जाएगी। शिवानी मनीष के सामने अभिरा को बहू कहेगी, वहीं आरके मनीष को शांत कराने की कोशिश करेगा। दूसरी ओर अभिरा शिवानी को आंटीजी कहेगी, जिसपर शिवानी कहेगी कि तुम मुझे मां कहने की आदत डाल लो।

अभिरा से सवाल करेगा अरमान

अभिरा का पैर कांच पर पड़ने वाला होगा, लेकिन अरमान उसे बचा लेगा। वो अभिरा को घूर-घूरकर देखेगा और कहेगा कि मैं तुम्हारी परफॉर्मेंस से इंप्रेस हूं कि तुम दूसरे की बीवी बनने का नाटक इतना अच्छा कैसे कर सकती हो। तुम आरके की बीवी के किरदार में बिल्कुल घुस गई हो अभिरा। अभिरा उसे समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन वो एक नहीं सुनेगा।

अरमान के आगे प्यार कबूलेगी चारू

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि चारू शिकागो जाने की तैयारी करेगी, तभी अरमान वहां आ जाएगा। वो अपनी बहन की आंखों में आंसू देख अभीर पर गुस्सा होगा और कहेगा कि मैं कुछ लोगों को जानता हूं जो लातों के भूत को ठीक कर सकते हैं। इसपर चारू घबरा जाएगी और कहेगी कि आप ऐसा कुछ नहीं करेंगे, मैं अभीर से प्यार करती हूं। ये बात काजल भी सुन लेगी। वहीं अरमान अभिरा को फोन करके कहेगा कि चलो दोनों की शादी कराते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article