YRKKH Spoiler 6 November: राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को इन दिनों खूब प्यार मिल रहा है। कहानी मजेदार होने के चलते टीआरपी लिस्ट में शो दूसरे नंबर पर पहुंच गया है और जल्द ही टीवी दुनिया का राजा बनने के लिए तैयार है। कल शो में देखने को मिला था कि विद्या छुपके छुपके अभिरा और अरमान के बच्चे के लिए स्वेटर बुनती है। वहीं दूसरी तरह रुही के अंदर बढ़ रही जलन का पता रोहित को लग गया है। इस बीच पोद्दार खानदान में जल्द ही अनहोनी होने वाली है जो अभिरा-रुही की होने वाली संतानों से जुड़ी हैं।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में के शुरुआत में देखने को मिला कि रुही के अंदर पल रही नफरत को अभिरा देख लेती है। अभिरा मनीष द्वारा दिया हुआ प्रसाद रुही को देने से मना कर देती है क्यूंकी वो उसके बच्चे से जलती है। सिर्फ यही नहीं बार-बार रुही अपने बच्चे के हक की बात करती है, हालांकि इस बीच अरमान वहाँ पहुंच जाता है और अभिरा उससे यह बात छुपा लेती है। वहीं दूसरी तरफ कहानी में लीप आता है और घर में रुही और अभिरा की प्रेग्नेंसी को समय हो जाता है जिसके चलते घर में रस्में शुरू होती है। इस रस्म में दादी सा अभिरा के और विद्या रुही के पैर धोती है।
रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) सीरियल में आगे देखने को मिलता है कि मनीषा मनोज से पैसे मांगती है ऐसे में उसकी जेब खाली होती है। अब अंदर ही अंदर विद्या के अंदर अभिरा और उसके बच्चे के लिए दिल पिघल रहा है। कहानी में आगे अभिरा अपने बच्चे को महसूस नहीं कर पाती है, वहीं दूसरी तरफ पंडित जी खुलासा करते हैं कि घर में किसी एक संतान का जन्म होगा।
