YRKKH Spoiler 6 February: स्टार प्लस का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। कल चारु और अभीर गायब हो जाते हैं जिसे देख दोनों परिवारों के बीच अफरा-तफरी का माहोल बन जाएगा। संजय अभीर पर चारु को किडनैप करने का इल्जाम लगाता है लेकिन अपने भाई की साइड लेते हुए रुही उसे खरी खोटी सुनाती है। अभिरा और अरमान को एक साथ देख विद्या का कलेजा जल जाएगा। आज 6 फरवरी के एपिसोड में क्या नया देखने को मिलेगा जानने के लिए पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत की ये रिपोर्ट।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत चारु और अभीर से होती है जो संजय के गुस्से सामना करते हैं। दोनों फ्लैशबैक में जाते हैं जिसमें चारु अभीर को कहती है कि वो उसे क्या सपोर्ट करेगा जबकि वो चल भी नहीं सकता। सच बताने के बजाए चारु घरवालों से झूठ कहती है कि अभीर उसे रास्ते में मिल गया था। हालांकि अभीर सभी को सच बताता है कि चारु ने उसे समझाया कि आखिर वो दोनों एक दूजे के लिए ठीक क्यूँ नहीं हैं। चारु की बात से नाराज होकर अभीर कियारा को शादी के लिए प्रपोज करेगा और वो हाँ भी कह देगी। पूरे तमाशे के बीच आरके अभिरा को लगातार फोन कर रहा होता है जिससे चिढ़कर गुस्से में अरमान मोबाईल पानी में फेंक देगा।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल में आगे शिवानी अभिरा से मिलने की जिद्द करती है। वहीं गोएनका हाउस में अभीर की हरकत पर सभी उसे खरी खोटी सुनाते हैं। पोद्दार हाउस में कियारा अभीर के प्यार की माला जपती रहेगी और अरमान उसे समझाने की कोशिश करेगा। सिर्फ यही नहीं कियारा दादी सा को अभीर संग शादी करने की धमकी देगी। विद्या अभिरा के खिलाफ अरमान के खान भरती है। आधी रात को शिवानी की टक्कर अरमान की गाड़ी से हो जाती है। शिवानी अरमान को छू कर उसे अपना आरू बेटा बुलाती है। अरमान जैसे ही शिवानी को चप्पल पहनाता है वो उसके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देगी।
