YRKKH Spoiler 5 March: अरमान को बेवकूफ बनाएगी मोहल्ले की औरतें, घर का खर्चा उठाएगी अभिरा

YRKKH Spoiler 5 March: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'(Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा कि अरमान और अभिरा अपनी नई गृहस्थी का आगाज करेंगे। वहीं संजय कावेरी पोद्दार के कान भरेगा। यहां पढें 5 मार्च के एपिसोड का धांसू स्पॉइलर।

YRKKH Spoiler 5 March: राजन शाही का मसालेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभिरा का मिलन तो हुआ लेकिन उनकी जिंदगी में कई तूफान आने वाले हैं। सीरियल कि शुरुआत में देखने को मिलेगा कि जैसे ही अरमान मोहल्ले में एंट्री लेगा उसका पैर गोब्बर में पड़ जाएगा। सिर्फ यही नहीं आसपास धूल-मिट्टी, लोगों की लड़ाई और शोर से अरमान देखकर काफी शॉक है। हालांकि अभिरा उसे समझाती है कि हम इसको घर बनाएंगे। वहीं संजय दादी सा को खबर देता है कि अरमान अभिरा के पैसों से खर्चा चला रहा है। सिर्फ यही नहीं संजय कावेरी के कान भरने में कोई कसर नहीं छोड़ता।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 5 March

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि जिस घर में अरमान अभिरा रहने वाला हैं उसकी हालत काफी खराब है। ऐसे में अरमान को टेंशन होने लगती है कि वो यहां कैसे रहेंगे। इस बीच अभिरा उदाहरण देते हुए कहेगी कि जैसे हम तस्वीर को सुंदर बनाने के लिए स्पार्कल का इस्तेमाल करते थे वैसे ही हम अपने इस घर को प्यार से सजाएंगे। अरमान और अभिरा दोनों घर की सफाई करने में जुट जाएंगे। तभी दिखाया जाएगा कि घर में पानी नहीं है तो अरमान औरतों संग पानी भरने लाइन में खड़ा हो जाएगा।

End of Feed