YRKKH Spoiler 5 January: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपनी दमदार कहानी से लोगों का दिल जीत रहा है। अभिरा और अरमान की मुश्किलों से भरी प्रेम कहानी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। शो हाल ही में रिलीज हुई टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर बना हुआ है, हालांकि रेटिंग पिछले के मुताबिक कम है। कल एपिसोड में देखने को मिला था कि माधव के आगे विद्या का सच सामने आ जाता है लेकिन वो सभी को बताने से मना कर
देती है। वहीं दूसरी तरफ अभिरा को ये पता चल जाता है कि अगर वो घर नहीं लौटी तो कावेरी अरमान को लॉ फर्म से निकाल देगी।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत नए साल 2025 से होती है पोद्दार परिवार एक दूजे को बधाई देते हैं। अरमान को माफ करने के लिए अभिरा नए साल के मौके पर पोद्दार हाउस लौट आती है। अभिरा को देख सभी खुश हो जाते हैं। जैसे ही अभिरा विद्या से आशीर्वाद लेने के लिए पांव छूती है तो एंकल में पायल गायब होती है। ऐसे में अभिरा को पता चल जाता है कि विद्या ने ही अभीर का एक्सीडेंट किया है। सच कबूलते हुए विद्या अभिरा के पैरों में गिड़गिड़ाने लगती है ताकि वो उसे जेल ना भेजे।
कहानी में आगे देखने को मिलता है कि गुस्से में आकर अभिरा दादी सा से भी ऊंची आवाज में बात करती है। वो फैसला लेती है कि अपने भाई को इंसाफ जरूर दिलाकर रहेगी कि तभी मनीष भी पोद्दार निवास पहुंच जाता है। वहीं दूसरी तरफ पैर खोने के बाद अभीर खुद को संभाल नहीं पता और बेड से गिर जाता है। डर और घबराहट के कारण विद्या बेहोश हो जाती है। अभिरा अभीर को बता देगी कि उसका एक्सीडेंट विद्या ने किया है जिसे सुन वो शॉक हो जाता है।
