टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 4 March: बीवी की कमाई खाने पर अरमान को ताने देगा संजय, विद्या की हेकड़ी निकालेगी मनीषा

YRKKH Spoiler 4 March: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ट्विस्ट और टर्न्स की मानों बारिश हो रही है। आज 4 मार्च के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि संजय अरमान की बेइज्जती कर उसपर अभिरा की कमाई पर पलने वाला आदमी बताएगा। वहीं पोद्दार हाउस में मनीषा विद्या को मुंहतोड़ जवाब देगी।

Image

YRKKH Spoiler 4 March

YRKKH Spoiler 4 March: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत में देखने को मिलेगा कि शिवानी की तबीयत खराब हो जाएगी। ऐसे में डॉक्टर 2.50 लाख का इन्जेक्शन मंगवाते है लेकिन अरमान सिर्फ आधे पैसे दे पता है और आधे अभिरा देगी। वहीं पोद्दार हाउस में मनीषा काजल को सुनाते हुए कहती है कि विद्या और कावेरी ने सच नहीं छुपाया बल्कि साजिश की है। रोहित भी अरमान को याद करते हुए खूब रोएगा। इस दौरान विद्या अपनी किए को लेकर सफाई देती है लेकिन मनीष उसे गलती का नाम देकर झाड़ देगी।

राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे देखने को मिलेगा कि अरमान के पास अब दो रुपए भी नहीं हैं लेकिन अभिरा घर की सारी जिम्मेदारी उठाने का फैसला लेगी। दादी सा ने अरमान से सभी क्लाइंट छीन लिए हैं ताकि वो पैसे ना कमा सके। गोएनका हाउस में पूरा परिवार अब भी अभीर और कियारा की शादी से खुश नहीं है। इस बीच मनीष को रुही से मालूम पड़ता है कि अरमान और अभिरा ने पोद्दार हाउस छोड़ दिया है। अस्पताल में अरमान को काफी बुरा लग रहा है कि शिवानी की बीमारी का सारा खर्चा अभिरा उठा रही है।

सीरियल में तमाशा आगे बढ़ते हुए अस्पताल में मौजूद संजय अरमान को अभिरा का क्रेडिट कार्ड यूज करते हुए देख लेगा। जलती आग में घी डालते हुए संजय अरमान की बेइज्जती करता है कि वो अपनी बीवी के पैसों पर पल रहा है। अब वो जल्द ही अरमान के पीछे पोद्दार से गोएनका सरनेम लगा ले। इस बीच अभिरा अरमान को गुड न्यूज देती है कि उसे रहने के लिए एक घर मिल गया है। सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिलेगा कि अभिरा दो बच्चों की जान बचाने के लिए बाइक के आगे कूद जाएगी जिससे उसका पैर बरि तरह से जख्मी हो जाएगा। वहीं अरमान को कोई भी नौकरी देने को तैयार नहीं है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article