टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 4 December: अभिरा को नहीं रुही को भाई का प्यार देगा अभीर, बच्चे के लिए भाई का दिल तोड़ेगा रोहित

YRKKH Spoiler 4 December: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कल देखने को मिला था की अभिरा के आगे अभीर और सौतेले पिता अभिमन्यु का सच सामने आ गया था। अभीर को पता चलता है की अक्षरा की मौत हो गई है जिससे वह बुरी तरफ से टूट जाएगा।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 4 December

YRKKH Spoiler 4 December: समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के शुरुआत में देखने को मिलेगा की अभिमन्यु की मौत की खबर सुन मनीष टूट गया है। वह अपने ही घर में पैर रखने से मना कर देगा और खुद को पछतावे की नदी में डुबो देता है। अभिरा मनीष को समझाती है की वह अभीर का दिल पत्थर से कोमल फूल में बदल देगी। वो पूरे परिवार को फिर एक बार एक करेगी। वहीं दूसरी तरफ अभीर अक्षरा की मौत से सदमें में है वो बार-बार अपनी मां के लिए चीखता चिल्लाता है। बता दें अक्षरा को लगता था की अभीर की मृत्यु हो गई है लेकिन वो जिंदा था।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलता है की पोद्दार खानदान में संजय और विद्या घरवालों को अभिरा के खिलाफ भड़काने की कोशिश करते हैं। विद्या बार-बार अभिरा को दक्ष से दूर करने की कोशिश कर रही है ताकि बच्चे पर कोई संकट ना आ सके। घरवालों की बातें अभिरा सुन लेती है और विद्या को साफ-साफ यह कह देती है की दक्ष सिर्फ उसका बच्चा है। अभिरा के लिए अरमान अभीर के पास जाता है और उसे समझाने की कोशिश करता है की वो अपने परिवार को अपना ले। हालांकि अभीर अरमान की बातों का उल्टा मतलब समझ लेता है।

राजन शाही स्टारर सीरियल में रोहित बार-बार अरमान को बच्चे का सच अभिरा को बताने के लिए कहता है। हालांकि अरमान रोहित से मोहलत माँगता है की वो जातकर्म की पूजा के बाद सब सच बता देगा। दूसरी तरफ रुही अभीर और अभिरा को अपनाने से मना कर देती है क्यूंकी अक्षरा ने उसकी मां का मर्डर किया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article