टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 4 April: अरमान से वादा लेकर मौत की नींद सोएगा रोहित, हमेशा के लिए उजड़ा रुही का सुहाग

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 4 April: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा की रोहित पोद्दार की मौत हो जाएगी जिससे रुही को गहरा सदमा लगेगा। वहीं दूसरी तरफ मरने से पहले रोहित अरमान से वादा लेगा जो आगे चलकर एक बड़ी मुसीबत बनेगा।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 4 April

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 4 April: राजन शाही का मसालेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शुरुआत अरमान-अभिरा से होगी जो अपने-अपने पति से मिलने आईसीयू रूम में जाएंगी। रुही रोहित के आगे अपने जुर्म कबूलेगी की वो उसके पास इसलिए लौटी थी की वो अरमान और अभिरा की शादी तोड़ पाए। रुही बार-बार बेहोश पड़े रोहित से माफी मांगेगी और होश में आने के लिए कहेगी। अभिरा भी अरमान से अपने दिल गुब्बार निकालते हुए सारी बातें कह डालेगी। इस दौरान देखने को मिलेगा की रोहित-अरमान दोनों की सांसे थमने लगेगी और जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे होंगे। तभी रोहित की आत्मा पूरे परिवार के बीच घूमकर सभी को अलविदा कहने वाली होगी की अरमान उसे रोक लेगा। अरमान लड़ने के लिए कहेगा लेकिन रोहित अपनी जान बड़े भाई को देकर चला जाएगा।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे रोहित अरमान से वादा लेगा की उसके बाद वो रुही और दक्ष का हमेशा ख्याल रखेगा। अरमान का छोटे भाई की मौत पर रो-रोकर बुरा हाल हो जाएगा। इस दौरान विद्या अपने दोनों बेटों के लिए भगवान के अगेट हाथ जोड़े खड़ी रहेगी। तभी अरमान वापिस हो में तो आ जाएगा लेकिन रोहित हमेशा-हमेशा के लिए सो जाएगा। ये देख विद्या बहुत तेज रोहित कहकर चिल्लाएगी और टूट कर बिखर जाएगी। पूरे परिवार को एक गहरा सदमा लग जाएगा। तो वहीं रुही रोहित की याद में डूब एक भी आँसू नहीं बहाती।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे देखने को मिलेगा रुही को विश्वास नहीं हो रहा है की रोहित की मौत हो गई है। वो अभिरा से कहेगी कि रोहित ने कहा था दक्ष और उसे जापान लेकर जाएगा। अभीर और अभिरा दोनों अपनी बहन रुही का सहारा बन उसका ध्यान रखेंगे। बता दें आगे आने वाले एपिसोड में अंतिम संस्कार के दौरान रुही आत्महत्या करने की कोशिश करेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article