टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 31 May: अभिरा को देखते ही दीवाना होगा अंशुमन, गीतांजली संग सगाई के लिए राजी होगा अरमान

YRKKH Spoiler 31 May: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' आखिरकार टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुँच गया है। ऐसे में आज के एपिसोड में अभिरा की जिंदगी में अंशुमन नाम का बड़ा बिजनेसमैन की एंट्री होगी। दूसरी तरफ अरमान को अभिरा की अहमियत का पता चलेगा।

Image

yeh rishta kya kehlata hai 31 may 2025

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 31 May: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभिरा की जिंदगी में रोज कोई नया तूफान आ रहा है। एक तरफ अभिरा पुकी को ढूँढने और साड़ी बिजनेस से पैसे कमाने के लिए मेहनत कर रही है। दूसरी तरफ अरमान मायरा की वजह से परेशान है क्यूँकि उसकी बच्ची को एक मां की जरूरत है। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि विद्या, अभिरा और कावेरी व्यपार दरबार के लिए प्रेजेंटेशन तैयार करती हैं। दूसरी तरफ अरमान मायरा की वजह से परेशान होता हुआ दिखा।

स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अभिरा से होगी जिसे पुलिस स्टेशन में पुकी का लॉकेट दिया जाएगा। इंस्पेक्टर उसे बताएगा कि चोर के घर पर रेड मारी गई जहां उन्हे ये लॉकेट मिला। अभिरा उसे पुकी को लेकर सवाल करेगी लेकिन चोर नशे में धूत होगा। दूसरी तरफ व्यपार दरबार को एक गुस्सैल और घमंडी बिजनेसमैन अंशुमन जज कर रहा होगा। गबराहट में आकार विद्या और कावेरी प्रेजेंटेशन भूल जाएंगे जिसके चलते वहाँ मौजूद सारे लोग उनका मजाक उड़ाएंगे। प्रतियोगिता में पहुँच अभिरा फैसला करेगी कि वो इन्वेस्टर्स को मनाकर ही दम लेगी। ऐसे में अभिरा अंशुमन के सामने साड़ी लेकर खड़ी हो जाएगी और दोनों के बीच तू तू मैं मैं होगी।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे दिखाया जाएगा कि अंशुमन अभिरा का चेहरा देख दीवाना हो जाएगा और बस उसे निहारता रहेगा। अभिरा उसे साड़ी बिजनेस में इन्वेस्ट करने के लिए चांस मांगेगी। दूसरी तरफ अरमान परेशान है क्यूँकि मायरा ने अपनी परेशानी उससे नहीं बल्कि गीतांजली से शेयर की। मायरा अपने बुरे बर्ताव के लिए अरमान से माफी भी मांगेगी। ददु अरमान को समझाएंगे कि एक बच्ची की जिंदगी में मां का होना बेहद जरूरी है। एक लड़की का हीरो भले ही उसके पिता है लेकिन एक दोस्त मां ही होती है। ये सुन अरमान को अभिरा की याद आएगी। प्रतियोगिता से घर पर लौटकर अभिरा कावेरी और विद्या को कृष की सगाई में जाने के लिए मनाएगी। तीनों ही फंक्शन में जाने के लिए पर्पल रंग की साड़ी ढूँढेंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article