YRKKH Spoiler 31 March: रोहित को सच बताने की जिद्द करेगी रुही, पोता-पोती के लिए कंबल बनाएंगी विद्या-शिवानी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 31 March: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा की रुही रोहित को सच बताना चाहेगी की उसने अरमान-अभिरा की शादी रोकने की कोशिश की थी। वहीं गणगौर पूजा में पूरा गोएनका और पोद्दार परिवार एक साथ शामिल होगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 31 March: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत रुही से होगी जिसे प्रेग्नेंसी में खाने की क्रेविंग हो रही होगी। अरमान, अभिरा, रोहित और पूरा परिवार रुही के लिए अच्छा-अच्छा खाना बनाते हैं। वहीं दूसरी तरह विद्या शिवानी को अरमान के बचपन के कपड़े देती है ताकि आने वाले बच्चे के लिए कंबल बना सके। विद्या कहती है 'उसने अब अरमान पर अधिकार खो दिया है।' ये सुन शिवानी उसे कहेगी कि वो सरोगेसी के खिलाफ है लेकिन उसने अरमान-अभिरा को संतान के लिए रोते हुए देखा है।' दोनों सौतने मिलकर अभिरा-अरमान के बच्चे के लिए कंबल बनाएंगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 31 March

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा की रुही जल्द ही रोहित को ये सच बता देगी की उसने अभिरा और अरमान की शादी रोकने की कोशिश की थी। हालांकि ये सब बात स्वर्णा सुन लेगी। घर में शिवानी, अरमान और अभिरा पैसे जोड़कर आने वाले बच्चे के लिए एफड़ी कराएंगे। इस दौरान शिवानी अरमान को बताती है की उसने और विद्या ने मिलकर पुकी के लिए कंबल बनाया। इमोशनल होने के बजाए अरमान फीलिंग्स को दबाकर रुही को सच ना बताने का मैसेज करेगा।

End of Feed