टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 30 October: अभिरा नहीं रुही की संतान को बचाएगा अरमान, पत्नी को छोड़ेगा आग की लपटों के बीच

YRKKH Spoiler 30 October: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिला था की चारु संग बदसलूखी नीरज ने की थी। ऐसे में अब कहानी में अभिरा और अरमान क्या कदम उठाएंगे यह देखना दिलचस्प होगा। यहां पढिए आज का स्पॉइलर।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 30 October

YRKKH Spoiler 30 October: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी दिन भर दिन अच्छी होती जा रही है। सीरियल में कल देखने को मिला था कि चारु अभिरा और अरमान को बताती है की नीरज ने उसके साथ जबरदस्ती कर किस किया। गले में चोट भी उसकी वजह से लगी है। वहीं दूसरी तरफ दादी सा के हाथ अभिरा की प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट हाथ लग जाती है लेकिन पड़ने से पहले वह हवा के कारण गायब हो जाती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आज 30 अक्टूबर को एपिसोड में क्या होगा।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में शुरू के एपिसोड में देखने को मिलता है कि नीरज अपने परिवार समेट पोद्दार हाउस आता है। चारु की होने वाली सास सभी परिवारवालों के साथ-साथ अरमान को नारियल देती है जो वो नीरज के सिर पर फोड़ देता है। यह देख हर कोई दंग रह जाता है कि अरमान ने ऐसा क्यूं किया। अरमान सभी को बताता है कि कैसे नीरज ने चारु संग गंदा काम किया प्यार की आड़ में लेकिन संजय इन सब में भी नीरज और उसके परिवार का साथ देता है। संजय गुस्से में इतना चूर हो जाता है कि वो अरमान को घर का सौतेला बेटा बताता है।

राजन शाही के सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि चारु से सच पूछने पर भी वह चुप रहती है लेकिन पोद्दार खानदान नारियल फोड़ इस रिश्ते को तोड़ने की बात करते हैं। संजय फिर एक बार चारु से पूछता है कि यह शादी करना चाहती है या नहीं लेकिन वो कोई जवाब ना देकर हां भर देती है। प्रीकैप में देखने को मिला कि नीरज रुही और अभिरा के कमरें में आग लगा देगा। इसी दौरान अरमान वहाँ पहुंच जाएगा और अभिरा को छोड़ रुही और उसके बच्चे को आग से बाहर निकाल लेगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article