YRKKH Spoiler 30 June: अभिरा के लिए अरमान से भिड़ेगा अंशुमन, तान्या के अलावा दूसरी लड़कियों संग गुलछर्रे उड़ाएगा कृष

YRKKH Spoiler 30 June: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज दिखाया जाएगा कि अंशुमन, गीतांजली, अभिरा और अरमान को तेज बारिश की वजह से एक छत के नीच रहना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ कृष का तान्या के अलावा और कई लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा है।

YRKKH Spoiler 30 June: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की जमकर बारिश हो रही है। आए दिन मेकर्स कहानी को चटपटा बनाने के लिए नए किरदारों की सीरियल में एंट्री भी करा रहे हैं। जैसा कि आप सभी को मालूम है सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 7 साल का लीप आया जिसके चलते अभिरा और अरमान एक दूजे से अलग हो चुके हैं। दोनों की बेटी मायरा अरमान की मंगेतर गीतांजली संग रहती है और उसे ही अब मां मानने लगी है। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि अरमान फैसला करता है कि वो अभिरा को मायरा का सच नहीं बताएगा। इसी के साथ विद्या का हाल जानने के लिए गीतांजली उदयपुर आ गई लेकिन वो इस बात से अनजान थी कि इस घर में अरमान की पहली पत्नी अभिरा भी साथ रह रही है। अरमान के झूठ से जैसे ही पर्दा उठाता है गीतांजली का दिल टूटकर बिखर गया। आज के एपिसोड में क्या होगा जानिए टेली टॉक की इस वीडियो में।

YRKKH Spoiler 30 June

समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल सीरियल ' ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अभिरा से होगी जो अंशुमन संग घर पहुंचेगी तभी उसका पैर फिसल जाएगा और अरमान की बाहों में जाकर गिर जाएगी। दोनों एक दूजे की आँखों में खो जाएंगे जिसे देख अंशुमन और गीतांजली के तन मन में आग लग जाएगी। अभिरा गीतांजली और अरमान को अंशुमन से परिचय कराएगी। इस दौरान अरमान अंशुमन को ऑपरेशन के पैसे लौटाने की बात कहेगा लेकिन वो खुद को विद्या और कावेरी का बेटा बताएगा। खराब मौसम के कारण गीतांजली, अभिमन्यु, अभिरा और अरमान को अब एक छत के नीचे रात गुजारनी पड़ेगी। दूसरी तरफ तान्या कृष के करीब आने की कोशिश करेगी तो वो उसे धक्का दे मारेगा। कृष बात को संभालते हुए ये कह देगा कि शादी से पहले वो एक दूजे के साथ संबंध नहीं बनाएंगे क्यूँकि बाद में लड़की पर इस चीज को लेकर उंगली उठाई जाती है।

End of Feed