टीवी मसाला

नहीं रिलीज हो रहा "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2"!! एकता कपूर ने लास्ट मिनट पर बदल डाली सारी प्लानिंग

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu thi 2 : क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 का इंतजार कर रहे दर्शकों को अभी और थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। निर्माता एकता कपूर का ये अपकमिंग शो तय समय पर रिलीज नहीं हो रहा है। शो से जुड़े सूत्रों ने खुलासा किया है कि एकता कपूर ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 की रिलीज डेट में कुछ बदलाव किए हैं, जिस वजह से ये शो देरी से रिलीज होगा।

Image

Kyunki Saas bhi kabhi bahu thi 2 ( Star Plus)

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu thi 2 : टीवी के पॉपुलर शो "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" के सीजन 2 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जब से एकता कपूर( Ekta Kapoor) ने खुलासा किया है कि उनके सुपरहिट शो का दूसरा सीजन आ रहा है, तब से फैंस की बेताबी बढ़ती ही जा रही थी। तुलसी-मिहिर को मॉडर्न अवतार में देखने के लिए हर कोई उत्साहित दिखाई दे रहा है। हालांकि फैंस के लिए एक बैड न्यूज है। दूसरे सीजन का पहला एपिसोड 3 जुलाई को रिलीज होने वाला था, जो कि अब पोस्टपोन हो गया है। इसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। शो के लीड स्टार अमर उपाध्याय (Amar Upadhaya) ने ये जानकारी दी है कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 तय समय और तय तारीख पर रिलीज नहीं हो रहा। आइए बताते हैं अमर उपाध्याय ने शो की रिलीज से जुड़ी क्या-क्या जानकारियां दी हैं....

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2" का पहला एपिसोड 3 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाला था, जिसे अब रोक दिया गया है। शो की निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) शो में कुछ बदलाव करना चाहती हैं, जिस वजह से शो की रिलीज डेट अभी टाल दी गई है।

अमर उपाध्याय( Amar Upadhayay) ने इस खबर पर ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि "यह सच है कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अभी रिलीज नहीं हो रहा क्योंकि एकता कपूर शो के सेट पर कुछ बदलाव करना चाहती हैं। मेकर्स शो के सेट पर फिर से काम करेंगे और इसे एकता कपूर के अनुसार तैयार किया जाएगा। एकता कपूर के अनुसार शो का सेट वैसे तैयार नहीं किया गया है, जैसे किया जाना चाहिए था। एकता को अच्छी तरह पता है कि उन्हें क्या चाहिए- वह एक परफेक्शनिस्ट हैं। और यह क्योंकि है... यह सिर्फ एक और शो नहीं है यह एक विरासत है, और वो शो के लिए वह सब कुछ करना चाहती हैं जो सबसे अच्छा हो।"

अमर उपाध्याय ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, 'शो का मुहूर्त शॉट क्योंकि सास भी कभी बहू थी की 25वीं सालगिराह पर लिया जाएगा। हम उसी दिन क्योंकि सास भी कभी बहू थी के दूसरे सीजन की शुरुआत करेंगे, जिस दिन इसका पहला सीजन शुरू हुआ था। हम सबके लिए ये बेहद खास है और हम सभी को वो लम्हें याद आ रहे हैं जो हमने सालों पहले जिए थे लेकिन दूसरे सीजन की शुरुआत हम नई एनर्जी के साथ शुरू करने जा रहे हैं। शो की कहानी नई और इसे बनाते समय छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान रखा जा रहा है।'

भले ही क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की शुरूआत थोड़ी देर से होने जा रही हो, जिसकी वजह से इसका इंतजार कर रहे दर्शक थोड़े निराश हैं लेकिन अमर उपाध्याय का बयान उन्हें थोड़ा सुकून भी देगा क्योंकि मेकर्स हर बारीक चीज पर ध्यान दे रहे हैं ताकि जब इसका प्रीमियर हो तो किसी को निराशा न हो। वैसे आप क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article