Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: जन्माष्टमी में दादीसा के गुस्से का शिकार होगी अभिरा, कहानी में आएगा नया ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बीते एपिसोड में अभिरा और अरमान ने जमकर रोमांस किया था। अब आज अभिरा एक बार फिर से दादीसा के गुस्सा का शिकार होने वाली है।

YRKKH Spoiler: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हर दिन कुछ न कुछ नया हो रहा है। इस शो में अब मेकर्स अभिरा और अरमान की लव स्टोरी पर ध्यान दे रहे है। हालिया एपिसोड में अरमान और अभिरा ने बोल्डनेस के साथ तड़का लगाया था कि लोग देखते रह गए थे। अभिरा-अरमान ने जमकर रोमांस किया है। जन्माष्टमी के मौके पर जहां सभी लोग पूजा की तैयारियां कर रहे थे वहीं अरमान, अभिरा की आंखों में डूब गया था। अब अपकमिंप एपिसोड में अभिरा फिर से दादीसा के गुस्सा का शिकार होने वाली है।

yrkkh 30

दादीसा ने लगाई डांट

टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दादीसा, अभिरा को बड़ी जिम्मेदारी देती है। दादीसा कहती है कि इस बार में जन्माष्टमी पूजा की तैयारी अभिरा करेगी। सबसे पहले अभिरा आल्ता वाली रश्म करती है। इसके बाद जब अभिरा, प्रसाद लेने जाती है तो कांड हो जाता है। वो देखती है कि किसी ने प्रसाद झूठा कर दिया है। इस चीज से अभिरा को जोर का झटका लगता है। इसके अलावा कान्हा जी के कपड़े भी गंदे हो जाते है। ये सब देख दादी सा का पारा हाई हो जाता है और वो अभिरा पर बरस पड़ती है। हालांकि रूही किसी तरह मामले को संभाल लेती है। बाद में जब सभी लोग पूजा करने जाते है तो वहां भगवान कृष्ण की जगह एक बच्चे रहता है। सभी घरवाले कान्हा जी के साथ-साथ उस बच्चे की भी पूजा करते हैं।

End of Feed