टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 3 July: अरमान को ब्लैकमेल करेगी कावेरी, अभिरा को रियलिटी चेक देगा अंशुमन

YRKKH Spoiler 3 July: रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज दिखाया जाएगा कि कावेरी अरमान को ब्लैकमेल करेगी ताकि अभिरा को सच पता ना चल पाए। दूसरी तरफ ऑफिस में अंशुमन अभिरा को रियलिटी चेक देगा, जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

yrkkh

YRKKH Spoiler 3 July: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अभिरा से होगी जो रोते हुए कहेगा कि उसे क्या लगा था की अरमान सारे गीले शिकवे खत्म कर देगा। कैसे गीतांजली ने मेरे हाथ से अरमान का हाथ छीन लिया। उम्मीद टूटने पर अभिरा तेज तेज रोएगी।' घर के अंदर गीतांजली अभिरा को मायरा का सच बताने के लिए मना करेगी। गीतांजली अरमान के पैरों में गिरकर उससे गुजारिश करेगी कि वो सच बाहर आने ना दे क्यूँकि वो मायरा के बिना जिंदगी नहीं जी पाएगी। मायरा की ही खातिर उसने अरमान से शादी करने का फैसला लिया था। गीतांजली को मालूम है कि कावेरी भी नहीं चाहती कि अरमान अभिरा को सच बताए। पोद्दार हाउस में कियारा बताएगी कि अरमान ने गीतांजली से सगाई कर ली है जिसे सुन सभी चौंक जाएंगे।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि गीतांजली घर लौटकर मायरा को कसकर गले लगाएगी क्यूँकि उसे एहसास हो गया कि वो अरमान की बेटी के बिना नहीं रह सकती। इस दौरान मायरा अरमान से मिलने की जिद्द करेगी। आगे चलकर गीतांजली के घर से जाने के बाद कावेरी अरमान से कहेगी कि उसे पता है मायरा ही अभिरा की पुकी है लेकिन तुम ये सच नहीं बता सकते। मायरा का सच छुपाकर उसने अभिरा को बिना गुनाह किए हुए सजा दी है। गलती मानना के बजाए अरमान कावेरी को भी इस गुनाह का भागीदार बना लेगा।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एपिसोड में आगे आधी रात को अभिरा ऑफिस में होगी जिससे बीमार हालत में भी अंशुमन मिलने जाएगा। अंशुमन कहेगा कि वो अभिरा को दर्द में देख नहीं सकता। आपका दिल कितना बड़ा है कि एक्स हसबैंड की मंगेतर को अपने कपड़े दिए खाना खाना खिलाया। अरमान गीतांजली को एक साथ देख अभिरा का कितनी बार दिल टूटा लेकिन वो जिंदगी में आगे बढ़ना नहीं चाहती। दूसरी तरफ अरमान जैसे ही अभिरा को सच बताने के लिए आगे बढ़ता है कावेरी बीच में आकार उसे ब्लैकमेल करेगी। कावेरी अभिरा की नींद की दवाई खाने की धमकी देगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article